एक्सप्लोरर

शुरू होने वाला है कमाई का हफ्ता, खुलेंगे 4 कंपनियों के आईपीओ; चेक करें GMP

Upcoming IPOs: आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. अगले हफ्ते 4 आईपीओ बाजार में आएंगे. इनमें से दो मेनबोर्ड सेगमेंट के और दो एसएमई सेगमेंट के हैं.

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में अगला हफ्ता प्राइमरी मार्केट के निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. 11 अगस्त, सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में 4 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इनमें से दो मेनबोर्ड इश्यू और दो एसएमई आईपीओ हैं. यानी कि दोनों ही सेगमेंट में काफी हलचल रहेगी. आइए आईपीओ की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं- 

मेनबोर्ड सेगमेंट 

ब्लूस्टोन ज्वेलरी आईपीओ

बेंगलुरु बेस्ड रिटेलर ब्रांड ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल का आईपीओ 11 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक 13 अगस्त, बुधवार तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 1,540.65 करोड़ रुपये जुटाने का है. इनमें से 820 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और और 720.65 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाई जाएगी.

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 492 रुपये से 517 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. निवेशकों को 29 शेयरों के एक लॉट में बोली लगानी होगी. एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और आईआईएफएल कैपिटल इस इश्यू को मैनेज कर रहे हैं. शेयरों की लिस्टिंग 19 अगस्त तक होने की उम्मीद है. ग्रे मार्केट में यह 16 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. 

रीगल रिसोर्सेज आईपीओ

दूसरा मेनबोर्ड ऑफर रीगल रिसोर्सेज की ओर से है. यह एक एग्रो-बेस्ड कंपनी है, जो स्टार्च प्रोडक्ट बनाती है. इश्यू का साइज 306 करोड़ रुपये है. आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 96 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर के बीच है.

कंपनी ने 144 शेयरों का एक लॉट बनाया है. इसमें 210 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. 20 अगस्त को लिस्टिंग होने की उम्मीद है. पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स और सुमेधा फिस्कल सर्विसेज इसके लीड मैनेजर्स हैं. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 22 रुपये है. 

SME सेगमेंट 

इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस

इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस का आईपीओ 11 अगस्त से खुल रहा है. 13 अगस्त तक निवेशक इस पर दांव लगा सकेंगे. इसका प्राइस बैंड 98 रुपये से 102 रुपये के बीच है. कंपनी आईपीओ के जरिए 42.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसका कुछ हिस्सा नया ऑफिस स्पेस और हार्डवेयर खरीदने और कुछ हिस्सा कार्यशील पूंजी के लिए है. बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 19 अगस्त को निर्धारित है. यह आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 2 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. 

महेंद्र रियल्टर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर

दूसरा SME आईपीओ महेंद्र रियल्टर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर 12 अगस्त को खुलेगा. 14 अगस्त को इश्यू क्लोज होगा. आईपीओ का साइज 49.45 करोड़ रुपये है. इसकी कीमत 75 रुपये से 85 रुपये के बीच है. नएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 अगस्त को होने की उम्मीद है. आईपीओ का जीएमपी 6 रुपये है. आईपीओ से जुटाई गई रकम कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को पूरा करने में मदद करेगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

Dividend Alert: हर शेयर पर 156 रुपये का डिविडेंड बांट रही है कंपनी, फटाफट नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget