एक्सप्लोरर

एक साल बाद 25% लोग नहीं चुकाते एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम, LIC के पास जमा हैं 5000 करोड़

साल 2016-17 में, एलआईसी ने तकरीबन 22,178 करोड़ रूपए की नियमित प्रीमियम पॉलिसी बेची, जो पूरे बीमा उद्योग का 44 फीसदी था. इनमें से करीब 24 फीसदी बीमाधारकों ने दूसरे साल के लिए पॉलिसी रिन्यू नहीं कराई.

नई दिल्लीः जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश की जाने वाली बचत का लगभग एक चौथाई पैसा बेकार जा रहा है. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्रधिकरण (IRDAI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतर जीवन बीमा कंपनियों में करीब 25 फीसदी बीमाधारक एक साल बाद प्रीमियम चुकाना बंद कर देते हैं. जिससे उनकी पॉलिसी लैप्स हो जाती है और उन्हें एक भी पैसा नहीं मिल पाता है. उनका जमा किया हुआ पैसा बीमा कंपनियों के पास ही रह जाता है. फिलहाल तकरीबन एक तिहाई पॉलिसी ऐसी ही हैं जिनका प्रीमियम एक साल बाद बीमाधारक नहीं चुकाते हैं.

खास बात ये है कि जीवन बीमा कंपनियों के पर्सिस्टेंस रेशियो (जो बीमाधारक एक साल के बाद भी प्रीमियम चुकाते हैं उसका अनुपात) में सुधार के बावजूद ऐसी स्थिति है. रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2017 में बेची गई कुल पॉलिसियों के मुकाबले एलआईसी के 13वें महीने की पर्सिस्टेंसी 64 फीसदी थी जो 2018 में 66 फीसदी हो गई. इसका मतलब है कि पिछले साल बेची गई पॉलिसियों में से 36 फीसदी खरीदारों ने अगले साल के लिए उसे रिन्यू नहीं कराया. एलआईसी के सूत्रों का कहना है कि प्रीमियम न भरी जाने वाली ऐसी पॉलिसियों में ज्यादातर बीमाधारकों ने कम कीमत का बीमा ले रखा  था. केवल 76 फीसदी बीमाधारक ही दूसरे साल के लिए बीमा रिन्यू कराते हैं.

साल 2016-17 में, एलआईसी ने तकरीबन 22,178 करोड़ रुपये की नियमित प्रीमियम पॉलिसी बेची, जो पूरे बीमा उद्योग का 44 फीसदी था. इनमें से करीब 24 फीसदी बीमाधारकों ने दूसरे साल के लिए पॉलिसी रिन्यू नहीं कराई जिससे तकरीबन 5000 करोड़ रुपये एलआईसी के पास ही रह गए. ये पैसे बीमाधारकों को वापस भी नहीं मिल सकते क्योंकि इन्हीं पैसों में से पहले साल के लिए कंपनी कमीशन सहित दूसरी लागतों के पैसे काटती है.

जब बीमाधारकों से पूछा गया कि वो अपने बीमा रिन्यू क्यों नहीं कराते हैं तो ज्यादातर ने कहा कि उन्हें गलत बीमा बेची गई है इसलिए वो प्रीमियम नहीं भरते. दरअसल, बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने की जल्दी में ग्राहकों को कम मूल्य की और खराब बीमा बेच देते हैं जिससे ग्राहक पॉलिसी लैप्स करना ही सही समझते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स
रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स
RBI MPC Meeting August 2026: रिजर्व बैंक ने नहीं बदला रेपो रेट, 5.25% पर रखा बरकरार
RBI MPC Meeting August 2026: रिजर्व बैंक ने नहीं बदला रेपो रेट, 5.25% पर रखा बरकरार
रिजर्व बैंक ने Repo Rate पर लिया बड़ा फैसला, 5.25% बरकरार, अब नहीं बढ़ेगी EMI
RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने Repo Rate पर लिया बड़ा फैसला, 5.25% बरकरार, अब नहीं बढ़ेगी EMI
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सोने में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सोने में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget