एक्सप्लोरर
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के तीसरे दिन का कलेक्शन जानें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 14 Aug 2017 01:21 PM (IST)
1/9

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया है, शुक्रवार को फिल्म ने 13.10 करोड़, शनिवार को 17.10 करोड़ और रविवार को 21.25 करोड़ रुपए की कमाई है. कुल मिलाकर फिल्म ने अबतक 51.45 करोड़ की कमाई कर ली है.
2/9

फिल्म यूपी के एक छोटे से गांव की है जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे आज भी इस देश के कई इलाकों में शौचालय तक नहीं हैं, जिसके कारण एक महिला को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी के साथ आपको भूमि और अक्षय की प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई देगी जो इस शौचालय वाले मुद्दे को आगे बढ़ाने का आधार है.
3/9

फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता भारत अभियान से प्रेरित है. ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें शौचालय जैसे सामाजिक मुद्दे को उठाया गया है.
4/9

माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर और स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन अच्छी कमाई करेगी.
5/9

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं.
6/9

फिल्म का लेखन और निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है.
7/9

ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि पहले दिन ये फिल्म धमाकेदार कमाई करने वाली है. लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई शाहरूख-अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का भी रिकॉर्ड ये फिल्म नहीं तोड़ पाई है. 'जब हैरी मेट सेजल' ने पहले दिन 15 करोड़ की कमाई की थी.
8/9

ये फिल्म भारत में कुल 3000 और विदेश में 590 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिल्म की कमाई जन्माष्टमी और 15 अगस्त की छुट्टियों की वजह से और भी अच्छी होने की उम्मीद हैं.
9/9

स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ ने जहां रिलीज होने के बाद पहले दिन औसत कमाई की. वहीं अब इसने दूसरे और तीसरे दिन यानि शनिवार और रविवार को कमाई में पहले दिन के मुकाबले अच्छी खासी बढ़त बना ली हैं.
Published at : 14 Aug 2017 01:21 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
बॉलीवुड
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दुखी हुईं गोविंदा की वाइफ, दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड
'आशिकी' से 'सैयारा' तक, रोमांस का जादू क्यों नहीं हुआ फीका? गुरमीत ने खोला राज




















