एक्सप्लोरर

'आशिकी' से 'सैयारा' तक, रोमांस का जादू क्यों नहीं हुआ फीका? गुरमीत ने खोला राज

गुरमीत चौधरी ने बताया कि अच्छे गाने और प्यार भरी कहानियां हमेशा दर्शकों के दिलों से जुड़ती हैं. उनकी फिल्म 'तुम मेरे हो' में आठ गाने हैं और यह 23 अक्टूबर को रिलीज होगी.

एक्टर गुरमीत चौधरी जल्द ही फिल्म 'तुम मेरे हो' में नजर आने वाले हैं. यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें प्यार से भरे आठ गाने मौजूद हैं. फिल्म के तीन गानों को पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड में रोमांस और म्यूजिक का जादू कभी खत्म नहीं होता. फिल्मों में भले ही समय के साथ कहानियां और उनका अंदाज बदलता रहे, लेकिन प्यार की कहानियां और दिल को छू लेने वाले गाने हमेशा दर्शकों को पसंद आते हैं. गुरमीत चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, '''तुम मेरे हो' को काफी प्यार के साथ बनाया गया है. इसमें रोमांस, म्यूजिक और एक खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिलेगी. फिल्म में कुल आठ गाने हैं, जिन्हें बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर्स और सिंगर्स ने तैयार किया है. तीन गाने पहले ही हिट हो चुके हैं और लोगों को पसंद आ रहे हैं."

गुरमीत ने कहा, ''प्यार की कहानियों की अपनी अलग जगह होती है. एक अच्छी लव स्टोरी हमेशा लोगों के दिलों से जुड़ती है और इसका असर लंबे समय तक बना रहता है. 'तुम मेरे हो' सिर्फ रोमांस पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें म्यूजिक भी कहानी का अहम हिस्सा है.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IANS News (@ians_india)

टाइगर श्रॉफ पर हमले से ठीक पहले क्या कर रहे थे शूटर? वीडियो आया सामने

'आशिकी' और 'सैयारा' का क्रेज

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की लोकप्रियता पर बात करते हुए गुरमीत ने कहा, ''पिछले कुछ सालों में कई इंटेंस कहानियों वाली फिल्में आई हैं और दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया है. हालांकि, अच्छी कहानियों और यादगार गानों वाली रोमांटिक फिल्मों का अपना अलग क्रेज बना हुआ है. 'आशिकी', 'आशिकी 2' और 'सैयारा' जैसी फिल्मों में म्यूजिक और रोमांस का मेल दर्शकों को हमेशा आकर्षित करता है.''

गुरमीत ने कहा, ''अच्छी धुनें और प्यार से जुड़ी कहानियां लोगों के साथ आसानी से जुड़ जाती हैं. यही वजह है कि रोमांटिक फिल्मों के गाने लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहते हैं और फिल्म की पहचान बन जाते हैं.''

जिंदगी का हिस्सा है संगीत

गुरमीत ने कहा, ''भारतीय संस्कृति में म्यूजिक की अहम जगह है. हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी संगीत किसी न किसी रूप में शामिल रहता है. घर में सुबह उठने से लेकर डांट खाने तक, हर मौके पर गाने याद आ जाते हैं. ऐसे में अगर किसी फिल्म में अच्छे गाने हों, तो दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने की संभावना भी बढ़ जाती है.''

23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

गुरमीत ने कहा कि 'तुम मेरे हो' में दर्शकों को अच्छा म्यूजिक, रोमांस और एक प्यारी सी कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में गुरमीत के साथ ईशा मालवीय भी नजर आएंगी. इस फिल्म से ईशा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. आशीष पांडा के डायरेक्शन में बनी यह म्यूजिकल फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कौन हैं वो 3 शूटर? देसी पिस्टल से हमला और बिश्नोई गैंग के दावों की पूरी इनसाइड स्टोरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: मुंबई में शूटर कैसे तलाशे जाते हैं? जेल नेटवर्क, YouTube ट्रेनिंग और सेलिब्रिटी टारगेट तक पूरा सच
मुंबई में शूटर कैसे तलाशे जाते हैं? जेल नेटवर्क, ट्रेनिंग और सेलेब्स टारगेट तक पूरा सच
'बाबू'-'बच्चा' बोलकर पब्लिक में मांगी माफी, अक्षरा सिंह संग दोबारा काम करेंगे पवन सिंह, किया कंफर्म
'बाबू'-'बच्चा' बोलकर पब्लिक में मांगी माफी, अक्षरा सिंह संग दोबारा काम करेंगे पवन सिंह, किया कंफर्म
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
टाइगर श्रॉफ पर हमले से ठीक पहले क्या कर रहे थे शूटर? वीडियो आया सामने
टाइगर श्रॉफ पर हमले के पहले और गोलियां चलने के दौरान का वीडियो आया सामने
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget