एक्सप्लोरर
Box Office: सलमान खान की 'रेस 3' ने बना डाले कमाई के ये आठ बड़े रिकॉर्ड्स
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 22 Jun 2018 02:17 PM (IST)
1/9

2018 में सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री: साल 2018 में रिलीज हुई सभी फिल्म में 'रेस 3' ने सबसे कम समय में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने महज तीन दिनों में सौ करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. बता दें कि इस साल रिलीज हुई 'पद्मावत' से लेकर 'राजी' तक कई फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है लेकिन सबसे कम समय में ये रिकॉर्ज 'रेस 3' ने अपने नाम कर लिया है.
2/9

हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन 2018: फिल्म के तीसरे रिकॉर्ड की बात करें तो इस फिल्म ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने 39.16 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है.
3/9

साल 2018 सबसे बड़ी ओपनर: 'रेस 3' ने रिलीज के पहले दिन 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जो कि साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म में सबसे ज्यादा है. हालांकि अगर बात करें तो इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों की तो सबसे बड़ी ओपेनिंग का रिकॉर्ड हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: द इंफीनिटी वॉर' के नाम है.'एवेंजर्स: द इंफीनिटी वॉर' ने पहले दिन 31 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
4/9

ईद की सबसे बड़ी ओपेनर: सलमान खान ईद पर फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते है. इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘रेस 3’ ने शनिवार को 38.14 करोड़ का बिजनेस किया जो कि ईद पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’के नाम था. इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
5/9

वीकेंड पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (घरेलू बॉक्स ऑफिस): 'रेस 3' ने पहले वीकेंड पर 106.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम कर लिया था. इसके साथ ही साल 2018 में रिलीज हुई अभी तक की सभी फिल्म में से वीकेंड तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर रही. इस लिस्ट में पहला नंबर है संजयलीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का. 'पद्मावत' ने 5 दिन बाद आए पहले वीकेंड पर 114 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया था. इस कलेक्शन में पेड स्क्रीनिंग के साथ-साथ तमिल और तेलुगू वर्जन की कमाई भी शामिल है.
6/9

‘रेस’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट: ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की अभी तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें से ‘रेस 3’ सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. महज चार दिनों में 120.71 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. वहीं इससे पहले रिलीज हुई 'रेस 2' की बात करें तो इस फिल्म ने 100.45 करोड़ का कुल कलेक्शन अपने नाम किया था.
7/9

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था. लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद जहां ट्रेड एनालिस्ट्स ने इस फिल्म को खराब रेटिंग से नवाजा वहीं सोशल मीडिया परल भी दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद बेहद खराब रिएक्शंस दिए. इन सबके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्स बनाने में कामयाब रही है. आगे की स्लाइड्स में जानिए 'रेस 3' के पांच बड़े रिकॉर्ड्स:
8/9

2018 रिलीज फिल्मों में वीकेंड पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई (वर्ल्डवाइड): 'रेस 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मामले में भी ये फिल्म दूसरे स्थान पर रही. 215 रुपए की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ पहले नंबर पर 'पद्मावत' रही. वहीं 181.32 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'रेस 3' ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया.
9/9

सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान खान की दूसरी फिल्म: 3 दिनों के भीतर 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'रेस 3' सलमान खान की चौथी फिल्म है. इस लिस्ट में 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' भी शामिल है. हालांकि ओपेनिंग वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो इसमें 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'रेस 3' दूसरे नंबर है. 'टाइगर जिंदा है' ने जहां 114.53 वीकेंड तक 114.53 करोड़ रुपए कमा लिए थे वहीं 'रेस 3' ने 106.47 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
Published at : 22 Jun 2018 01:46 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बॉलीवुड
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक




















