एक्सप्लोरर
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी के लिए बदला KRK का सुर!
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 30 Sep 2016 10:29 PM (IST)
1/17

अपने एक दूसरे ट्वीट में केआरके अपने जान-पहचाने रंग में आ गए और उन्होंने कहा, 'गोली की आवाज सुनकर पाकिस्तान के रक्षामंत्री की पेन्ट खुल गई और बात परमाणु बम की करते हैं!!'
2/17

आपको याद दिला दें कि कमाल आर खान ने मोदी के पीएम बनने से पहले ट्वीट करके कहा था कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो वह भारत छोड़कर चले जाएंगे. जैसे ही 16 मई को बीजेपी के बहुमत मिलने की खबर आई केआरके ने ट्वीट किया था- जैसा कि मैंने वादा किया था मैं अब भारत छोड़कर दुबई जा रहा हूं. तब तक भारत नहीं लौटूंगा जब तक मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे. केआरके ने ट्विटर पर लिखा था- गुडबॉय इंडिया, मैं अपने देश और यहां के प्यारे लोगों को याद करूंगा. आगे जानें, सर्जिकल स्ट्राइक पर बॉलीवुड सितारों ने सेना और पीएम मोदी को लेकर क्या-क्या कहा है?
3/17

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला कमाल राशिद खान ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ की है. केआरके ने ट्वीट किया, दोस्तों चीते की चाल, बाज की नज़र, भारतीय सेना की बहादुरी और नरेंद्र मोदी जी के इरादों पर कभी संदेह नही करते! जय हिंद.
4/17

बार्डर जैसी ऐतिहासिक फिल्म में एक शहीद फौजी की किरदार निभाने वाले सुनिल शेट्टी ने सेना की वीरता के शान में अपना दमदार डायलॉग ट्वीट किया है-‘ये धरती मेरी मां है साब जी’. तिरंगे झंडे की तस्वीर चस्पा कर सुनिल दत्त ने अपने अंदाज में सलामी दी है.
5/17

बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने बुलंद अंदाज में सेना को अपना सलाम भेजा है. बिग बी ने चेतावनी के लहजे में कहा कि भारतियों जवानों से छेड़खानी मत करो.
6/17

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के मुद्दे पर सलमान खान ने कहा, 'वे कलाकार हैं आतंकी नहीं. सरकार उन्हें परमीशन और वीजा देती है. वे आतंकी थे, ये कलाकार हैं. वर्क परमिट हमारी सरकार देती है उन्हें.'
7/17

सलमान ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा, 'वे आतंकी थे ना, ये बिल्कुल सटीक एक्शन था'. सलमान ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि आतंवाद के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है और कोई भी आतंकवादी गतिविधी भारत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
8/17

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरा बॉलीवुड भारतीय सेना के इस कदम की जमकर सराहना कर रहा है. शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना की जमकर तारीफ की थी. इन दिग्गज सितारों के बाद बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर अपना रिएक्शन दिया है.
9/17

अजय देवेगन ने खुद फिल्मों में फौजी का किरदार निभाया है और भगत सिंह जैसी फिल्मों से देशभक्ति का जोश भर चुके हैं. अजय देवगन ने सर्जिकल स्ट्राइक के इस शानदार कारनामे पर सैनिकों को सलाम करते हुए यह लिखा है कि सैनिकों ने बता दिया कि हर जान की कीमती है.
10/17

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय सेना को सलाम, आंतकियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए सेना ने जो किया है उसके लिए सेना को सलाम. #SurgicalStrikes #IndianArmy'
11/17

वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा है, 'आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के इस कदम के लिए धन्यवाद. हम सभी को भारतीय सेना की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.' शाहरुख ने तिरंगे के साथ भारतीय सेना का यह फोटो भी ट्वीट किया है. फोर्स 2 में काम कर रहे जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आगे जानें, सोनाक्षी-जॉन, सनी देओल, अनुपम खेर समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने क्या कहा है?
12/17

फोर्स 2 अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक के लिए धन्यवाद. यह समय की जरूरत है और हम इसे पूरा होते देख कर बहुत खुश हैं.'
13/17

सुर कोकिला लता मंगेशकर ने कहा, 'नमस्कार, मुझे गर्व है हमारे वीर जवानों पर, हमारे प्रधानमंत्री जी और रक्षा मंत्री जी पर. जय हिंद वंदे मातरम.'
14/17

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी आने वाली फिल्म फोर्स 2 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जॉन अब्राहम ने कहा, 'हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. हमें इसे पहले करना था. मैं मानता हूं कि आतंकवाद को जवाब देने का यह सही समय है. देश के तौर पर हम सहिष्णु हैं. लेकिन मैं सोचता हूं कि यह सही समय है जब हम दिखा दें कि भारत क्या कर सकता है.'
15/17

दिग्गज गायिका आशो भोसले ने ट्वीट कर लिखा, 'जय हिंद.' आगे जानें, किसने क्या कहा है?
16/17

बॉलीवुड के नामी अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, 'भारत माता की जय.' दिग्गज गायिका आशा भोसले ने भी भारतीय सेना के साहसिक कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें ट्वीट कर लिखा, 'जय हिंद.'
17/17

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, 'आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सेना पर गर्व है. सरकार के इस साहसिक कदम से खुश हूं.' इससे पहले उरी अटैक पर अक्षय कुमार हमले की निंदा करते हुए कहा था कि बस अब बहुत हो गया. अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जांबाजों के लिए सच्चे दिल से प्रार्थना… आतंकवाद को रोकने की जरूरत है. बस हो गया!!! बहुत हो गया!!! जय हिंद.
Published at : 30 Sep 2016 10:29 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
माधुरी दीक्षित ने 4.85 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, 9 गुना मिला रिटर्न
बॉलीवुड
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
बॉलीवुड
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
बॉलीवुड
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है






















