एक्सप्लोरर
रातोंरात रणवीर सिंह ने 'सिम्बा' लुक अपनाया, उनका ये अवतार देख फैंस चौक गए
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 29 May 2018 10:15 PM (IST)
1/9

रणवीर सिम्बा को लेकर बेहद उत्साहित हैं. रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले इसके बारे में बताया, "रोहित शेट्टी चाहते हैं फिल्म में मेरे मसल्स बड़े लगें."
2/9

(Photos: Manav Mangalani)
3/9

कल अचानक जब रणवीर सिंह को इस लुक में फैंस ने देखा तो वो हैरान रह गए. फिर इसे देखकर पता चला कि ये उनकी आने वाली फिल्म सिम्बा का लुक है.
4/9

फिल्म में वो एक पुलिसवाले संग्राम भलेराव की भूमिका में दिखेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने काम में ईमानदार हूं और मुझे रोहित शेट्टी के साथ काम करने का गौरव मिला. मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. मैं इस तरह की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं. इस तरह की फिल्में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचती हैं."
5/9

रणवीर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी इस फिल्म का नाम है 'सिम्बा'. इस फिल्म का पोस्टर तो काफी पहले आ गया था लेकिन अब खुद रणवीर सिंह उस लुक में पहली बार नज़र आए हैं.
6/9

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं. सिम्बा अगले साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
7/9

बता दें कि 'सिम्बा' के जरिए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली दफा साथ काम कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अली के साथ भी पहली बार रणवीर की जोड़ी बनने जा रही है.
8/9

कुछ दिनों पहले रणवीर ने इस फिल्म के बारे में बताया, "रोहित शेट्टी के मसाला जॉनर की इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका है."
9/9

इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म सिंघम से मिलती जुलती होगी लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे इंकार किया है.
Published at : 29 May 2018 10:15 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
बॉलीवुड
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
बॉलीवुड
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
बॉलीवुड
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन





















