एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडबर्थडे स्पेशल: खून से फैन लिखते थे लव लेटर, ऐसा था मनीषा कोइराला की दीवानगी का आलम
बर्थडे स्पेशल: खून से फैन लिखते थे लव लेटर, ऐसा था मनीषा कोइराला की दीवानगी का आलम
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 16 Aug 2018 09:36 AM (IST)
1/7

मनीषा कोइराला ने अपने सक्सेसफुल करियर के बाद भी उन्होंने अचानक फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. हालांकि बाद में वो साल 2004 में एक निर्माता बनकर भी सामने आईं लेकिन उनका ये फैसला उनके लिए ये बहुत फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ. (सभी तस्वीरें- INSTAGRAM )
2/7

90 के दशक की अदाकार मनीषा कोइराला आज आपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. 1989 नेपाली फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मनीषा को उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 1991 में मिली. उनको सुभाष घई ने पहला ब्रेक दिया था.
3/7

मनीषा ने एक्टिंग में भले ही कोई क्वालिफिकेशन हासिल नहीं की है लेकिन उन्होंने फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा किया है.
4/7

90 के दशक में मनीषा कोइराला की दीवानगी का आलम ऐसा था कि फैंस उन्हें खून से लव लेटर लिखकर भेजा करते थे. उन्होंने एक बार खुद इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है लोग उन्हें प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें सब्जेक्ट ऑफ अफेक्शन से ज्यादा एक मजबूत महिला कहलाना ज्यादा पसंद करती हैं.
5/7

करियर से ब्रेक लेने के बाद साल 2010 में उन्होंने नेपाल के एक बिजनेसमेन से शादी की लेकिन उनकी ये शादी बहुत सक्सेसफुल नहीं रही. शादी के दो साल बाद ही उनकी शादी टूट गई. इसके बाद उनकी जिंदगी में कैंसर जैसी बीमारी ने एंट्री ली. उन्हें साल 2012 में ओवेरी कैंसर का इलाज करवाया और सफलतापूर्वक इसपर जीत हासिल की.
6/7

मनीषा कोइराला का संबंध नेपाल की नामी पॉलिटिकल फैमिली से रहा है. मनीषा कोइराला के दादा न सिर्फ एक फ्रीडम फाइटर रहे हैं बल्कि वो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे हैं. मनीषा खुद बताती हैं कि वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं बल्कि उनका सपना तो डॉक्टर बनने का था. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था. उन्हें एक मॉडलिंग ऑफर आया जिसके बाद उनकी दिलचस्पी फिल्म इंडस्ट्री की में बढ़ी. उनके परिवार ने उन्हें सिर्फ एक हफ्ते का समय दिया था और इसी एक हफ्ते में उनके पास 4 नामी फिल्म निर्माताओं और एक्टर्स के साथ काम करने का ऑफर था. जिसमें सुभाष घई, शेखर कपूर और ऋषि कपूर का नाम शामिल थे.
7/7

नेपाल के नामी परिवार से संबंध होने के बावजूद उनका ज्यादातर बचपन वाराणसी में बीता था. उनकी स्कूलिंग भी वहीं हुई थी हालांकि बाद में वो दिल्ली में शिफ्ट कर गई थी.
Published at : 16 Aug 2018 08:46 AM (IST)
Tags :
Manisha KoiralaSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
बॉलीवुड
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
बॉलीवुड
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है





















