एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS अब भारत में भी दे रहा है दस्तक!

इराक और सीरिया में तबाही मचाने वाले दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS के निशाने पर अब भारत के शीर्ष नेता भी आ गये हैं. रूस की सुरक्षा एजेंसी ने एक आत्मघाती हमलावर (Suicide Bomber) को पकड़ने के बाद ये दावा किया है वह भारत सरकार के एक ताकतवर नेता के ख़िलाफ़ आतंकी हमले की योजना बना रहा था.

हालांकि रूस की एजेंसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने भारत के किसी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है. इस आतंकी के पकड़े जाने से ये तो साफ हो गया है कि आईएसआईएस भारत में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने का मंसूबा पाले बैठा है, जो हमारी खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरे की किसी बड़ी घंटी से कम नहीं है.

रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक (Sputnik) के मुताबिक दाएश का यह आतंकी भारत के एलीट नेतृत्व के एक सदस्य के खिलाफ हमले की योजना बना रहा था. एफएसबी के अधिकारियों ने बताया कि यह फिदायीन मध्य एशिया के एक देश का मूल निवासी है. समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक आरंभिक पूछताछ में इस आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी. उसने यह भी बताया कि आईएस भारत में हमले की साजिश रच रहा है.

दरअसल, पकड़ा गया आतंकी रूस होते हुए भारत आने वाला था. एफएसबी के अनुसार वह अप्रैल से जून तक तुर्की में था और उसने वहां आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी. उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से भारत भेजने की तैयारी थी. रूसी सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इस आतंकी ने भारत के सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) के एक नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी. उसे आईएस के एक शीर्ष नेता ने 'सुसाइड बॉम्बर' के रूप में तुर्की में अपने संगठन में भर्ती किया था.

रूसी सुरक्षा एजेंसी ने इस आतंकी का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया है. बताया गया है कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट 'टेलीग्राम' के जरिए वैश्विक आतंकी संगठन से जुड़ा था. आईएस से जुड़ने के बाद उसने आतंकी संगठन के प्रति वफादारी निभाने की कसम खाई थी. इसके बाद आईएस ने उसे आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी और मॉस्को से उसे भारत भेजने की व्यवस्था की गई थी.

बता दें कि आईएसआईएस को दाएश, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट या इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के नाम से भी जाना जाता है. 2013 में यह आतंकी संगठन अस्तित्व में आया था. यह दुनिया का सबसे खूंखार और अमीर आतंकी संगठन माना जाता है. इसका बजट दो अरब डॉलर का बताया जाता है. 2014 में इसने अपने मुखिया अबु बक्र अल बगदादी को दुनिया के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया था. इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर इस आतंकी संगठन का कब्जा माना जाता है.  इन जगहों पर आतंकी संगठन पुराना इस्लामी कानून चलाता है.

आईएस को गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून की धारा 1967 की प्रथम अनसूची के तहत प्रतिबंधित किया गया है. गृह मंत्रालय के अनुसार आईएस इंटरनेट आधारित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इन पर लगातार नजर रख रही है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'।  (19.07.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget