एक्सप्लोरर

सिर्फ़ क्रिकेट ही नहीं बयानों के टेस्ट में भी फ़ेल हुई टीम इंडिया

क़रीब दो महीने पहले की बात है. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो रही थी. रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इंग्लैंड में खेलना हमारे लिए ‘होम अवे होम’ जैसा है. इसका आशय ये था कि इंग्लैंड में भी उन्हें भारत जैसा ही महसूस होगा.

क़रीब दो महीने पहले की बात है. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो रही थी. रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इंग्लैंड में खेलना हमारे लिए ‘होम अवे होम’ जैसा है. इसका आशय ये था कि इंग्लैंड में भी उन्हें भारत जैसा ही महसूस होगा. कप्तान तो कप्तान कोच रवि शास्त्री ने भी बयानों में कहा कि कंडीशंस मायने नहीं रखती हैं. कुल मिलाकर दावों में ऐसे बातूनी पुल बाँधे गए थे जिससे लगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड की पिचों पर खेलने के लिए मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार है.

टी-20 और वनडे सीरीज़ के दौरान उनके दावों का सही इम्तिहान हो नहीं पाया. लेकिन जैसे ही टेस्ट सीरीज़ शुरू हुई दावों की पोल खुल गई. लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम पारी और 159 रनों से हार गई. क़रीब डेढ़ दिन का खेल बारिश से चौपट होने के बाद भी पाँचवे दिन की शक्ल नहीं देख पाया. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम दोनों पारियों को मिलाकर 82 ओवर ही बल्लेबाज़ी कर पाई. लॉर्ड्स टेस्ट में गेंदबाज़ी भी थोड़ी सुस्त नज़र आई.

बल्लेबाज़ी नाकाम, गेंदबाज़ी रही सुस्त

लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ी बेदम रही. दोनों ही पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने घुटने टेके. पहली पारी में 107 और दूसरी पारी में 130 रन बताते हैं कि भारतीय बल्लेबाज़ों की लॉर्ड्स में क्या दुर्गति हुई है. भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे ज्यादा 33 रन आर अश्विन ने बनाया.रोना इस बात का है कि इस बार भारतीय गेंदबाज़ भी पिच के मिज़ाज से गच्चा खा गए. जिस पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया उसी पिच पर भारतीय गेंदबाज़ फिसड्डी साबित हुए.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों में खासकर बटलर और बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. बटलर ज्यादा देर तक टिके नहीं लेकिन उन्होंने ईशांत और हार्दिक पांड्या की लाइनलेंथ ही बिगाड़ दी थी. इसके

बाद क्रिस वोक्स ने तो कमाल की बल्लेबाज़ी की और शतक लगाया. बाद में हार्दिक तो जाने किस झोंक में ये भी कह गए कि जब वो लोग गेंदबाज़ी कर रहे थे तब गेंद ने स्विंग करना ही बंद कर दिया था. ये बात बेतुकी इसलिए लगती है क्योंकि सवाल स्विंग कराने की क़ाबिलियत का है पिच के मिज़ाज का नहीं. पिच के मिज़ाज का होता तो इंग्लिश गेंदबाज़ों की गेंदबाज़ी में इतनी धार नहीं दिखती.

इन आँकड़ों में ही छुपी है हार की कहानी

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में दूसरे सेशन में क़रीब डेढ़ सौ रन बने. इस दौरान भारतीय गेंदबाज़ों को सिर्फ़ एक विकेट मिला. फिर चाय के बाद तीसरे सेशन में भी भारतीय गेंदबाज़ों को क़रीब सवा सौ रन देकर एक विकेट ही मिला. टेस्ट क्रिकेट के बारे में हमेशा कहा जाता है कि यहाँ जीत और हार का फ़ैसला सेशन दर सेशन होता है. इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने शुरूआती झटके के बाद इन दो सेशन में शानदार बल्लेबाज़ी की, जिसका नतीजा मैच पर पड़ा. भारतीय टीम के सभी गेंदबाज़ों ने प्रति ओवर क़रीब चार से ज्यादा की औसत से रन दिए. जो दिखाता है कि इस टेस्ट मैच में पिच के मिज़ाज से मिलने वाली मदद का फ़ायदा सिर्फ़ एक टीम को मिला. सीरीज़ में हार बचाना अब बहुत मुश्किल है. बहुत ही मुश्किल.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
TMC Political Crisis Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Tulsi: दुनिया झुक रही है 'श्यामा' के आगे...आखिर क्यों मुस्लिम देशों में मच गई है भारतीय तुलसी की धूम?
मुस्लिम देशों में क्यों बढ़ रही भारतीय तुलसी की मांग?
Embed widget