एक्सप्लोरर

चुभते सवाल करना और सुरीली आवाज़ में गुनगुनाना, विनोद दुआ जैसा कोई नहीं...

विनोद दुआ नहीं रहे ये लिखने में ही हिंदी पत्रकारिता का कितना दर्द छुपा है ये उनको दूर बैठकर सुनने और देखने वाले समझते होंगे. हिंदी की टेलीविजन पत्रकारिता का विनोद जी सबसे पुराना जाना पहचाना और भरोसेमंद नाम रहा है. चाहे नब्बे के दशक दूरदर्शन के जमाने में डॉ प्रणव राय के साथ के उनके चुनावी विश्लेषण के कार्यक्रम हों या फिर उनका कार्यक्रम परख, स्टार न्यूज का कौन बनेगा मुख्यमंत्री हो या फिर एनडीटीवी का चर्चित जायका इंडिया का या फिर वायर वेबसाइट पर जन गण मन की बात. विनोद जी हर फॉर्मेट में अपनी स्वाभाविक तरीके से कही गयी गहरी बात बोल जाते थे. जो सुनने वाले के दिल में सालों तक याद रहती थी. वो टीवी के सबसे नैसर्गिक पत्रकार थे. जो बिना चीखे चिल्लाये झुझलाए ऐसा तीखा सवाल पूछते थे कि जहां सवाल का जवाब देने वाला सुलग जाता था तो इसे देख रहा दर्शक तक उस सवाल और उनके अंदाज की दाद दिये बिना नहीं रह पाता था.

मुझे याद पड़ता है विनोद दुआ जी के साथ हम सहारा टीवी में थे. उन दिनों समाचार बुलेटिन बनते थे और उसके बाद दस मिनट की विनोद दुआ उस दिन की किसी चर्चित हस्ती से सवाल जवाब का कार्यक्रम करते थे. विनोद जी के एक कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नेता गिरिराज किशोर आए. उन दिनों राम जन्म भूमि आंदोलन चरम पर था. विनोद जी ने कुछ तीखा सवाल अपने चुटीले अंदाज में घुमा फिराकर पूछ लिया जिसका जवाब जब गिरिराज किशोर से देते नहीं बना तो उन्होंने झुंझलाकर विनोद जी से कह दिया माफ करिये आप इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं जानते विनोद जी. बस फिर क्या था विनोद दुआ हल्के से मुस्कुराये और कहा गिरिराज जी माना कि मैं आपकी नजर में अज्ञानी हूं मगर ये मेरे सवाल का जवाब नहीं है आप से मैंने सवाल अर्ज किया है कृपया उसका जवाब दीजिये. सामने वाले अतिथि के पास गिलास उठाकर पानी पीने के अलावा कोई चारा नहीं था. सहारा में उन दिनों प्रजेंटर के लिये एक अलग कोट पहनना पड़ता था मगर विनोद जी ने वो कभी नहीं पहना ये कहकर कि पत्रकार कभी कॉस्टयूम धारण नहीं करते.

मध्य प्रदेश विधानसभा के 2003 के चुनाव में विनोद जी भोपाल में लंबे वक्त तक रहे स्टार न्यूज के कार्यक्रम कौन बनेगा मुख्यमंत्री के लिये. इसके लिये विनोद जी को ऑटो रिक्शा में बैठकर किसी नेता के घर तक जाना होता था. उस वक्त विनोद जी की सहजता और विनोद प्रियता देखते ही बनती थी. कैमरामैन के एक एक निर्देश का वो जिस तरीके से बिना माथे पर शिकन लिए हुए पालन करते थे वो देखकर हम सब चकित रह जाते थे. वो कहते भी थे कि कैमरामैन इस मीडियम का राजा है राजा खुश रहेगा तो पूरी प्रजा खुष रहेगी यानि कि हमारा सूट खूबसूरत होगा हम ज्यादा देखें जायेंगे. ऑटो चालक से लेकर गाड़ी का ड्राइवर तक उनसे बेहद खुश रहते थे. और जब वो खुश होते थे तो इतना बेहतर गुनगुनाते थे कि लंबे समय तक उनको सुनते रहने की ही इच्छा होती थी. शूट के दौरान रास्ते में जो भी उनको पहचान कर उनसे मिलता विनोद जी उससे ज्यादा आदर के साथ उससे मिलते और अपने एक दो वाक्यों में सामने वाले को निहाल कर देते.

आज की टीवी पत्रकारिता में अपने को ही सर्वज्ञ ज्ञानी ध्यानी मानने वाले एंकर जिस तरीके से टीवी स्क्रीन पर शोर करते हैं उनके बीच में विनोद दुआ अपने संयत अंदाज शालीन मगर चुभते सवालों के साथ हमेशा याद आते रहेंगे. वरिष्ठ पत्रकार वीर संघवी ने सच ही कहा है कि विनोद टीवी के नैसर्गिक पत्रकार थे और हम सब चाह कर भी उन जैसा नहीं बन पाये ये अफसोस हमेशा रहेगा. अफसोस तो हमें भी बहुत होगा कि अभी विनोद जी के जाने की उम्र नहीं थी. लंबी बीमारी में भी उनके अंदर का पत्रकार बैचेन रहता था. इस दरम्यान जब भी गाहे बगाहे विनोद जी को सुनने मिलता था तो लगता था कि पत्रकार कभी बूढ़ा नहीं होता बल्कि उम्र के साथ और जवान होता है. हिंदी के पहले टीवी पत्रकार विनोद जी को अनेक अच्छे कार्यक्रमों की याद के साथ नमन.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget