एक्सप्लोरर

Mileage Tips: इन गलतियों की वजह से आपकी गाड़ी देने लगती है कम माइलेज, जान लीजिये क्या हैं ये बातें? 

ज्यादार कारों में गैर जरुरी सामान रखा हुआ देखा जा सकता है, ऐसे सामान को कार से हटा देना चाहिए. बेवजह का सामान गाड़ी के वजन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे माइलेज में कमी देखने को मिलती है.

Car Care Tips: ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी से अच्छा माइलेज नहीं निकाल पाते, जिसकी वजह कई बार बड़ी न होकर बहुत छोटी होती हैं. इसलिए हम आपको आगे कुछ बिलकुल आसान से टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी कार से अच्छा माइलेज ले सकते हैं. 

ड्राइव स्मूथली 

कई बार लोगों की जिग-जैग या गलत ड्राइविंग भी सही माइलेज न मिलने की वजह बन जाती है. जिस पर ध्यान देने की बजाय, लोग अपनी गाड़ी को दोष देते रहते हैं. अक्सर लोग अपनी गाड़ी को एक दम से तेज एक्सीलेरेटर और ब्रेक देते हुए देखे जाते हैं. जबकि ये बेहद गलत तरीका है. इससे न केवल गाड़ी के इंजन पर गलत असर पड़ता है, बल्कि माइलेज भी कम मिलता है. इसलिए इससे बचना चाहिए और कार को स्मूथली ड्राइव करना चाहिए.  

सर्विस टाइम पर कराएं 

आपकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे इसके लिए यह भी जरूरी है कि, इसकी सर्विस सही समय पर करवाते रहें. कई बार लोग इसमें लापरवाही बरतते हैं और समय निकल जाने के बाद भी कार का यूज करते रहते हैं. चूंकि तय समय और किलोमीटर पूरे होने के बाद इंजन आयल में लुब्रीकैंट कम हो जाता है, जिससे इंजन के अंदरूनी पार्ट्स को नुक्सान पहुंचता है. सही समय पर सर्विस करवाकर इससे बचा जा सकता है. 

टायर प्रेशर सही रखें 

टायर प्रेशर माइलेज के मामले में महत्वपूर्ण रोल प्ले करने का काम करता है. इसलिए अपनी गाड़ी के टायर में हवा हमेशा तय मानक के मुताबिक ही रखें. वहीं अगर आप नाइट्रोजन हवा का प्रयोग करते हैं, तब टायर की लाइफ में भी बढ़ोतरी हो सकती है. 

सही जगह आयल डलवाएं 

आजकल ज्यादातर पेट्रोल पंप पर मिलावट की शिकायत मिलती रहती है. इसलिए कोशिश करें कि ऐसी जगह से पेट्रोल डलवाएं, जहां मिलवट की आशंका कम हो. क्योंकि अगर फ्यूल सही होगा तो माइलेज भी अच्छा मिलेगा. 

गाड़ी कम से कम लोगों के हाथ में रहे 

कुछ लोगों की कार प्राइवेट होते हुए भी सरकारी होती है. यानि आये दिन इसे अलग अलग लोग यूज करते हुए देखे जा सकते हैं. चूंकि हर किसी का ड्राइव करने का तरीका अलग होता है, जिसका सीधा असर इंजन पर पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि कार माइलेज अच्छा दे और लंबे समय तक चले. तो इससे बचना चाहिए और कार को लिमिटेड लोगों के बीच में ही रखना चाहिए. 

फालतू का वजन न बढ़ाएं 

ज्यादार कारों में गैर जरुरी सामान रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसकी हर समय जरुरत नहीं होती. ऐसे सामान को कार से हटा देना चाहिए. बेवजह का सामान गाड़ी के वजन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे माइलेज में कमी देखने को मिलती है. इसलिए अपनी कार में कम से कम सामान रखें. 

यह भी पढ़ें- Discounts on Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर कर रही है डिस्काउंट की बौछार, जानें किस कार पर है कितना डिस्काउंट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget