एक्सप्लोरर

30 साल बाद फिर बाजार में दस्तक दे सकती है Yamaha RX100,लॉन्चिंग से पहले जानें पूरी डिटेल

Yamaha To Relaunch RX100: यामाहा अपनी पॉपुलर बाइक को फिर से लॉन्च कर सकती है. यामाहा RX100, 30 साल बाद नए अवतार में एडवांस फीचर्स और रेट्रो डिजाइन के साथ वापसी करने जा रही है.

Upcoming Yamaha Bikes: Yamaha RX100 भारत की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक रही है. इस बाइक के अचानक बंद होने से कंपनी और ग्राहकों को काफी झटका लगा था. आज भी इसके दीवानों की कोई कमी नहीं है, फिर चाहे वह किसी भी जनरेशन का हो, लेकिन अब यह दोबारा सड़कों पर लौटने के लिए तैयार है.  

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कंपनी इस बाइक को जून 2026 तक लॉन्च कर सकती है, जो ग्राहकों का दिल जीतने के लिए काफी है. इसका माइलेज भी काफी अच्छा होने वाला है. इसका लुक और डिजाइन ग्राहकों की पहली पसंद बनने की संभावना है. यामाहा RX 100 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से होने की उम्मीद है.

Yamaha RX100

1985 में लॉन्च हुई Yamaha RX100 भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही थी. इस 2-स्ट्रोक बाइक को शानदार परफॉर्मेंस, फुर्ती और दमदार एग्जॉस्ट साउंड के लिए जाना जाता था. यह बाइक खासतौर पर युवा राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय थी. अब दशकों बाद, RX100 नए अवतार में एडवांस फीचर्स और रेट्रो डिजाइन के साथ वापसी करने जा रही है.

पुरानी Yamaha RX100 की खासियतें

पुरानी Yamaha RX100 को नवंबर 1985 में लॉन्च किया गया था. इसमें 98cc का एयर-कूल्ड, 2-स्ट्रोक इंजन दिया गया था, जो 11.2 HP की पावर और 10.39 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. यह बाइक केवल 7.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती थी, जबकि इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा थी. माइलेज की बात करें तो यह बाइक 35-45 किमी/लीटर का एवरेज देती थी, जो उस समय के हिसाब से काफी बेहतर माइलेज है.

हल्के फ्रेम और दमदार इंजन के कारण यह बाइक उस समय के राइडर्स के लिए बेहतरीन राइडिंग अनुभव देती थी. हालांकि, आज के हिसाब से इसकी माइलेज थोड़ी कम मानी जाएगी, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता के कारण इसे ‘कल्ट क्लासिक’ का दर्जा मिल चुका है.

2025 Yamaha RX100 – क्या होंगे बदलाव?

अब 2025 में, Yamaha RX100 का अपडेटेड वर्जन पेश किया जाएगा, जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट स्टैंडर्ड्स के अनुसार डिजाइन किया जाएगा. नई RX100 को अधिक माइलेज देने के लिए अपग्रेड किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक 80 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है, जो पुराने मॉडल की तुलना में काफी बेहतर है. इससे यह बाइक डेली यूज के लिए और भी किफायती बन जाएगी.

यह भी पढ़ें

स्पोर्ट्स कार लवर्स के मजे! सिर्फ इतने रुपये में अपने नाम कर सकते हैं MG Cyberster, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget