एक्सप्लोरर

Xiaomi SU7 in India: शाओमी SU7 भारत में हुई पेश, 2.8 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Xiaomi SU7 Showcased in India: इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर कंपनी शाओमी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान पेश की है. इस कार ने ग्लोबली दिसंबर 2023 में ही डेब्यू कर लिया था.

Xiaomi SU7 Electric Sedan: चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स बनाने वाली कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है. शाओमी की इलेक्ट्रिक कार SU7 एक सेडान है. शाओमी ने अपनी 10वीं एनिवर्सिरी सेलिब्रेशन के मौके पर इस कार की झलक भारत में दिखाई है. वहीं इस ईवी को ग्लोबल मार्केट में पिछले साल दिसंबर महीने में ही शोकेस कर दिया गया था.

Xiaomi SU7 का डिजाइन

Xiaomi SU7 का लुक काफी शानदार है. इस कार को शाओमी के डिजाइन के हेड स्वायर ली (Sawyer Li) की लीडरशिप में डिजाइन किया गया है. ली इससे पहले BMW iX की डिजाइनिंग में भी मदद कर चुके हैं. शाओमी की इस इलेक्ट्रिक सेडान की लंबाई 4,997 mm, चौड़ाई 1,963 mm और ऊंचाई 1,440 mm है.


Xiaomi SU7 in India: शाओमी SU7 भारत में हुई पेश, 2.8 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

शाओमी की इलेक्ट्रिक सेडान का इंटीरियर

शाओमी की इलेक्ट्रिक सेडान में चार दरवाजे दिए गए हैं. ये कार पोर्शे टायकन और BYD सील से काफी मिलती-जुलती है. इस कार के अंदर बीच में एक बड़ी टचस्क्रीन लगी है. साथ ही एक डिजिटल ड्राइवर डिसप्ले भी दिया गया है. एक बड़ा हेड-अप डिसप्ले और एक पैनोरैमिल ग्लास रूफ भी इस कार में लगा है.

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार की रेंज

शाओमी SU7 चीन में तीन बैटरी पैक के साथ मौजूद है. इस कार में सबसे छोटा बैटरी पैक 73.6 kWh का लगा है, जिससे सिंगल चार्जिंग में 700 किलोमीटर की रेंज मिलती है. वहीं इससे बड़ा 94.3 kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन है, जिससे 830 किलोमीटर की रेंज मिलती है. ये दोनों ही बैटरी पैक रियर व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आते हैं.

इस इलेक्ट्रिक सेडान में सबसे बड़ा 101 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो कि  दो  इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. इस बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव का सिस्टम काम करता है. इससे सिंगल चार्जिंग में 800 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

इलेक्ट्रिक सेडान की पावर

इसके टॉप-रेंज वेरिएंट से 673 hp की पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं ये इलेक्ट्रिक सेडान इस पावर के साथ 2.78 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इस कार की टॉप-स्पीड 265 kmph है. वहीं इसके दोनों RWD ट्रिम्स से 299 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

भारत में लॉन्च होने पर क्या होगी कीमत?

शाओमी ने इस इलेक्ट्रिक सेडान के भारत में लॉन्च होने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं रखी है. वहीं इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की बात करें, तो उसकी कीमत 24.79 लाख रुपये है. मिड-लेवल SU7 प्रो की कीमत 28.23 लाख रुपये है और टॉप-रेंज वेरिएंट की कीमत 34.42 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

Tata Motors EV: टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, 1.3 लाख रुपये तक का मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget