एक्सप्लोरर

Xiaomi SU7: इस दिन पेश होगी शाओमी की इलेक्ट्रिक कार, क्या भारत में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी 9 जुलाई को देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार एसयू7 को पेश करने वाली है. लेकिन इसके भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टी नहीं की गई है.

Xiaomi EV: चीन की चर्चित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है. इस कार में 800 किमी तक की रेंज के साथ एक आकर्षित करने वाला डिजाइन देखने को मिलेगा. वहीं यह इलेक्ट्रिक कार टेस्ला कार को टक्कर देने में सक्षम है. शाओमी एसयू7 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी भारत में अभी सिर्फ शोकेस करने वाली है. इसके देश में लॉन्चिंग की पुष्टी नहीं की गई है.

Xiaomi SU7

शाओमी की इस नई इलेक्ट्रिक कार को चीन में 10 हजार से भी ज्यादा ऑर्डर मिले हैं. यह कार टेस्ला कार को कड़ी टक्कर देती है. जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार को देश में 9 जुलाई को शोकेस किया जाएगा. वहीं इसे बेंगलुरु में एक डेमो मॉडल के रूप में रखा जाएगा. इसके लॉन्च किए जाने की अभी कोई पुष्टी नहीं हो सकती है.


Xiaomi SU7: इस दिन पेश होगी शाओमी की इलेक्ट्रिक कार, क्या भारत में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

शाओमी SU7 लगभग 5 मीटर लंबी है और एक प्रीमियम सेडान है जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मौजूद है. इतना ही नहीं इस कार में 101 kWh का बड़ा Qilin बैटरी पैक दिया गया है.

यह कार एक बार फुल चार्ज पर करीब 800 किमी की रेंज प्रदान करेगी. डुअल मोटर सेटअप के साथ यह कार 600 bhp की मैक्स पावर जनरेट करेगी. वहीं यह इलेक्ट्रिक कार भारत में BYD सील को टक्कर देगी.


Xiaomi SU7: इस दिन पेश होगी शाओमी की इलेक्ट्रिक कार, क्या भारत में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

शाओमी की इस इलेक्ट्रिक कार में रेंज, पावर के साथ स्वूपी डिजाइन दिया गया है. साथ ही यह एयरो एफिशिएंट होने वाली है. फिलहाल Xiaomi केवल भारत में कार को शोकेस करेगी लेकिन भविष्य में इस कार के लॉन्च किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है. वहीं अगर यह कार लॉन्च की जाती है तो हमें उम्मीद है कि इसकी कीमत Hyundai Ioniq 5 और BYD Seal के जैसे ही करीब 40 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक होगी. वहीं आने वाले समय में माना जा रहा है की और भी कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की देश में एंट्री हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Sunroof Cars: इन गाड़ियों में कम कीमत में मिलता है सनरूफ, माइलेज भी जबरदस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget