एक्सप्लोरर

Hyundai Alcazar में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स, इन कारों से होगा मुकाबला

जल्द ही Hyundai की नई 7-सीटर कार लॉन्च हो सकती है. Hyundai Alcazar को Creta का वर्जन माना जा रहा है. ये कार स्टाइल और डिजाइन में काफी हद तक क्रेटा की जैसी होगी. हालांकि इसमें क्रेटा से लग्जरी फीचर्स आपको मिलेंगे.

Hyundai Motor जल्द ही अपनी दमदार नई 7-सीटर एसयूवी कार को भारत में उतार सकती है. खबरों की मानें तो कंपनी क्रेटा से प्रेरित एसयूवी ‘अलकाजार’ का 6 अप्रैल को ग्लोबल डेब्यू करेगी. कोरियाई कार निर्माता कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'आने वाले' मॉडल के रूप में इसकी जानकारी दी है. कंपनी काफी लंबे समय से इस 7-सीटर एसयूवी पर काम कर रही है. पिछले महीने कंपनी ने अलकाजार का ऐलान किया था. अब माना जा रहा है कि मिड अप्रैल से Hyundai Alcazar की प्री-बुकिंग भी शुरु हो सकती है.

Hyundai Alcazar का मतलब- आपको बता दें हुंडई की इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. एसयूवी कार Alcazar का स्पेनिश मतलब किला या महल होता है. खबरों की मानें तो Hyundai Alcazar का डिजाइन और स्टाइल Hyundai Creta जैसा हो सकता है. ये क्रेटा का लंबा और ज्यादा प्रीमियम वर्जन होगा. ऐसे में ये कार लग्जरी फीचर्स से लैस होगी.

लुक और फीचर्स- बात करें इस एसयूवी के लुक की, तो माना जा रहा है कि Alcazar में हाई माउंटेड एलईडी डीआरएलएस और स्प्लिट फ्रंट हेडलैंप होंगे. इसके अलावा क्रेटा से अलग फ्रंट मेन ग्रिल होगा. इसके बंपर स्पोर्टी लुक वाले हो सकते हैं. ये 5-सीटर क्रेटा से ज्यादा प्रीमियम लुक देगी. बात करें इसके फीचर्स की तो Hyundai Alcazar में क्रेटा एसयूवी से ज्यादा लग्जरी फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स हो सकते हैं. इस नई कार ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट्स होंगी. साथ ही फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ भी होगा. इसके अलावा सभी लग्जरी फीचर्स आपको इस कार में मिलेंगे.

इंजन और कीमत- माना जा रहा है रि नई 7-सीटर एसयूवी में क्रेटा वाला इंजन ही इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. साथ ही क्रेटा के जैसे ही ट्रांसमिशन विकल्प हो सकते हैं. इस 7-सीटर प्रीमियर एसयूवी Alcazar की भीरत में कीमत 14 लाख से 20 लाख के बीच हो सकती है.

इन कारों से होगा मुकाबला- भारत में हुंडई की 7 सीटर Alcazar एसयूवी का मुकाबला Tata Safari, 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass , MG Hector Plus और इस सेगमेंट की दूसरी 7 सीटर कारों से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में सबसे तेज रोशनी किस Headlight की? कार खरीदने से पहले जान लें सच
रात में सबसे तेज रोशनी किस Headlight की? कार खरीदने से पहले जान लें सच
Zero Down Payment में कार खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें पूरा सच
Zero Down Payment में कार खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें पूरा सच
क्या क्लासिक और विंटेज कारों का ट्रेंड खत्म कर देगा एथेनॉल, कैसे बचेंगी ये गाड़ियां?
क्या क्लासिक और विंटेज कारों का ट्रेंड खत्म कर देगा एथेनॉल, कैसे बचेंगी ये गाड़ियां?
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget