एक्सप्लोरर

Tips: सर्दियों में कार के रेडिएटर समेत इन चीजों का रखें खास ख्याल, वर्ना हो सकती है दिक्कत

सर्दियो में कार के रेडिएटर पर भी काफी प्रभाव पड़ता है. इसका सही लेवल पर भरा होना जरूरी है. अगर यह लीक होता है तो इसके कारण ट्रांसमिशन की दिक्कत हो सकती है.

देश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. इस मौसम अपनी सेफ्टी के साथ-साथ गाड़ियों की ही देखभाल बेहद जरूरी होती है. दरअसल सर्दी में कार का माइलेज काफी कम हो जाता है. सर्दी जितनी बढ़ेगी कार का माइलेज पर उतना ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा भी सर्दियों के मौसम में कार में कई समस्याएं आ सकती हैं. चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो कर सर्दियों में कार की केयर की जा सकती है.

समय पर सर्विस सर्दियों में कार की देखभाल में सबसे जरूरी टिप्स आता है कार सर्विसिंग. यह बेहद जरूरी होती है. आपकी कार एकदम अपटूडेट होनी चाहिए.कार के इंजन ऑयल को चेक करें. अगर इंजल ऑयल काफी पुराना हो गया है तो इसे फौरन बदलवा दें.

रेडिएटर को करें चेक सर्दियो में कार के रेडिएटर पर भी काफी प्रभाव पड़ता है. इसका सही लेवल पर भरा होना जरूरी है. अगर यह लीक होता है तो इसके कारण ट्रांसमिशन की दिक्कत हो सकती है. इसलिए विंटर सीजन मं कार के रेडिएटर को समय-समय पर चेक करवाना जरूरी है.

कार की बॉडी वैक्स सर्दियों के मौसम में कार का पेंट फीका सा पड़ जाता है. इसलिए कार को शाइन कराते रहने के लिए बॉडी वैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. कार धुलने के बाद फौरन बॉडी वैक्स का इस्तेमाल सही रहता है. ऐसा करने से आपकी कार चमचमाती नजर आएगी.

एयर फिल्टर की सफाई है जरूरी सर्दियो के सीजन में समय-समय पर कार के एयर फिल्टर को चेक कराते रहें. दरअसल जितना प्रेशर एसी चलाने में लगता है उतना ही प्रेशर गाड़ी में हीटर चलाने के दौरान भी लगता है. वहीं सर्दियों में गाड़ी पर जमी फॉग को हटाने के लिए भी एसी चलाया जाता है इसलिए जरूरी है कि एयर फिल्टर साफ हों.

टायर्स की रेगुलर चेक करें ज्यादा ठंड होने का असर कार के टायरों पर भी पड़ता है. दरअसल तापमान कम होने की वजह से पहिये भी सुकड़ने लगते हैं इसका सीधा असर पहियों में भरी हवा पर होता है. इसलिए अपने कार के पहियों की हवा चेक करते रहें. जरूरत पड़ने पर मैकेनिक को जरूर दिखाये और अगर उन्हें बदलवाने की जरूर लगे तो बदला दें . ऐसा करने से गाड़ी चलाने के दौरान आपको पहियों से संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बैटरी पर की जांच है जरूरी कार के मैकेनिज्म में सिर्फ दो तारों से जुड़ी बैटरी कार का अहम हिस्सा होती है. कार का स्टार्ट होना बैटरी पर ही निर्भर करता है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी को समय-समय पर चेक कराते रहें. बैटरी के टर्मिनल्स को एक ब्रश से साफ किया जा सकता है. अगर आपकी गाड़ी कम चलती है तो रोज एक बार इंजन को जरूर स्टार्ट करें ऐसा करने से बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी. सर्दियों के मौसम में तो इस बात का खास ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें

Tips: अगर आपकी कार में भी आती है बदबू, तो इन टिप्स की मदद से ऐसे कर सकते हैं दूर कार को फिट रखने के 5 तरीके, नहीं बढ़ेगा मेंटनेंस का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget