एक्सप्लोरर

कार को फिट रखने के 5 तरीके, नहीं बढ़ेगा मेंटनेंस का खर्चा

कार चलाते वक्त अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाये तो आपकी कार की लाइफ और ज्यादा हो सकती है साथ ही उसका मेंटेनेंस का खर्चा भी कम हो सकता है. हम आपको बताएंगे ऐसे टिप्स जिनसे कार रहेगी एकदम फिट...

वैसे तो हर कोई अपनी कार का ख्याल रखता है लेकिन फिर भी कई बार कार की सर्विस जल्दी आ जाती है या कोई बॉडी पार्ट टाइम से पहले भी खराब हो जाता है. कार की मेंटनेंस पर ध्यान न देने से कई बार कार बीच रास्ते में ब्रेक डाउन भी हो जाती है जिससे परेशानी तो बढ़ती ही है साथ ही अच्छा खासा खर्चा भी हो जाता है. ऐसे हालात से बचने के लिये जरूरी है कि कार की फिटनेस का भी ख्याल रखा जाये ताकि कार बीच रास्ते में आपका साथ ना छोड़े और उसका मेंटनेंस भी जेब पर भारी ना पड़े...

1- इंजन को कैसे रखें मजबूत

जब भी ऑयल चेंज करायें तो अच्छी क्वालिटी का ही ऑयल डलवायें. कई बार सस्ते इंजन ऑयल कार के इंजन पर असर डालते हैं. अच्छा इंजन ऑयल वो माना जाता है जिसकी विस्कोसिटी अच्छी हो. कार अगर ज्यादा चलती है तो फुल सिंथेटिक ऑयल डलवाना चाहिए और कम चलती है तो अथॉराइज्ड सेंटर से मिनरल ऑयल भी डलवा सकते हैं. इंजन की मजबूती के लिये कार स्टार्ट करते ही ज्यादा रेस ना दें. खासतौर पर सर्दियों में कार स्टार्ट करके 1-2 मिनट के लिये छोड़ दें ताकि जमा हुआ ऑयल अच्छी तरह के इंजन में फैल जाए.

इसके अलावा इंजन की मजबूती के लिये गेयर और एक्सीलेरेशन को बैलेंस रखें. कई बार जो नयी कार चलाना सीखते हैं वो पहले या दूसरे गेयर पर ही रेस देने लगते हैं. इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है. इंजन के मेंटनेस के लिये सही गियर शिफ्टिंग करनी चाहिए. गेयर और एक्सीलेरेशन सही रखने पर इंजन भी सही रहता है और माइलेज भी ज्यादा आता है. डीजल की कारों में दो से ढाई हजार आरपीएम( रिवोल्यूशन्स पर मिनट) पर जबकि पेट्रोल कार में साढे तीन से चार के बीच में गियर शिफ्ट करें.

2-हैंडब्रेक के लिये टिप्स

बारिश के मौसम में एक हफ्ते के लिये या महीने भर के लिए कहीं गाड़ी खड़ी कर रहे हों तो हैंड ब्रेक न लगाएं. हैंडब्रेक लगाने से पिछले पहिए के ड्रम ब्रेक जाम हो सकते हैं और फिर उनको खोलने के लिये मैकेनिक बुलाना पड़ सकता है और अगर ड्रम ब्रेक खराब हो गये तो नये डालने पड़ सकते हैं.  इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि हैंड ब्रेक की बटन दबाकर ही पार्किंग ब्रेक लगाये. कई बार हैंड ब्रेक की बटन को पूरी तरह बिना प्रेस किये भी हैंड ब्रेक खींच देते हैं जिससे लॉकिंग गियर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है

3-क्लच पर ज्यादा प्रेशर

कई बार हिल्स पर ड्राइव करते वक्त या जहां चढ़ाई है वहां ट्रैफिक में फंस जायें तो कार न्यूट्रल कर हैंड ब्रेक लगा दें. ऐसे ट्रैफिक में कई बार लोग क्लच पर पैर रखे रहते हैं जिससे क्लच पर जोर पड़ता है और उसके खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं

4-टायर्स का मेंटेनेंस भी जरूरी

कई बार लोग टायर के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देते जिससे टायर जल्दी जल्दी खराब हो जाते हैं. टायर की अच्छी लाइफ के लिये टाइम पर व्हील बैलेंसिंग करायें और करीब हर 10 हजार किलोमीटर होने पर अलाइनमेंट और टायर रोटेशन करें. लंबे टाइम के लिये कहीं कार खड़ी करें तो उसे आगे पीछे करते रहें ताकि टायर में फ्लैट स्पॉट न आयें

5-कार की बॉडी का रखें ख्याल

कई बार बारिश के मौसम में या कहीं पानी वाले रास्ते पर जाने से कार की अंदर वाली बॉडी में पानी और कीचड़ लग जाता है जिससे जंग लगने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में टाइम पर कार को वॉश कराना जरूरी है. अगर ज्यादा टाइम तक कार वॉश न करवाई जाए तो जंग से आउटर बॉडी पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं. इसके अलावा कार की बाहरी बॉडी में विंड शील्ड का भी ध्यान रखें और विंड शील्ड को सेफ रखने के लिये पेपर का इस्तेमाल न करें. पेपर कई तरह के मटेरियल से बना होता है और अगर हम विंड शील्ड के कांच को पेपर से साफ करेंगे तो पेपर के कण या उसकी डस्ट और दूसरे पार्टिकल धीरे-धीरे कांच को नुकसान पहुंचा सकते हैं. विंड शील्ड को क्लीन करने के लिये माइक्रो फाइबर क्लॉथ का यूज करें और विंड शील्ड का ये क्लॉथ अलग भी रखें ताकि उसमें और गंदगी ना हो.

ये भी पढ़ें

इन फीचर्स के साथ MG Hector का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च, इन कारों को देगी टक्कर

Jeep Compass facelift में अहम फीचर्स के साथ हुए हैं कई खास बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget