एक्सप्लोरर

Tata Harrier EV का कौन सा वेरिएंट है ज्यादा Value For Money? जानें फीचर्स और कीमत

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी को कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें डुअल-मोटर सेटअप और हाई-वोल्टेज बैटरी पैक दिया गया है, जो 504 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है.आइए डिटेल्स जानते हैं.

Tata Harrier EV Features: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स कई सेगमेंट में अपने गाड़ियों की बिक्री करती है. कंपनी ने जून 2025 में Tata Harrier EV को इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में लॉन्च किया है. यह SUV कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सा वेरिएंट आपकी जरूरत और बजट के अनुसार सबसे ज्यादा Value for Money साबित हो सकता है. 

Harrier EV के कई वेरिएंट्स में से Fearless + 75 सबसे ज्यादा बैलेंस्ड और वैल्यू फॉर मनी विकल्प माना जा रहा है. यह न केवल शानदार रेंज देता है बल्कि इसमें सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स भी मिलते हैं.

कैसे हैं फीचर्स ?

Tata Harrier EV Fearless + 75 वेरिएंट को इसके प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम खास बनाते हैं. बाहरी डिजाइन में शार्क फिन एंटीना, LED डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, बॉडी कलर्ड बंपर और स्टाइलिश स्पॉयलर शामिल हैं. केबिन के अंदर ड्यूल जोन AC, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, लेदरेट सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं जो इसे एक प्रीमियम अनुभव देती हैं.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, पार्किंग सेंसर और ISOFIX माउंट्स शामिल हैं. टेक्नोलॉजी सेक्शन में इसमें 31.24 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, 6 स्पीकर और 4 ट्वीटर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है. बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो Harrier EV Fearless + 75 वेरिएंट में 75 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो MIDC के अनुसार 627 किलोमीटर की रेंज देती है. इसकी रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 480 से 505 किलोमीटर तक है. इसमें PMSM मोटर दी गई है जो 238 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

6 ड्राइव मोड्स

इसमें ड्राइविंग को और बेहतर बनाने के लिए 6 अलग-अलग ड्राइव मोड्स (ईको, सिटी, स्पोर्ट, नॉर्मल, वेट और रफ टेरेन) मिलते हैं. कीमत की बात करें तो इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख है, जो फीचर्स, रेंज और परफॉर्मेंस को देखते हुए इसे एक बैलेंस्ड और वाजिब विकल्प बनाती है.

किससे है मुकाबला?

कंपटीशन की बात करें तो Tata Harrier EV का मुकाबला बाजार में Hyundai Creta EV (जो जल्द ही लॉन्च होने वाली है) और BYD Atto 3 जैसी इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक SUVs से है. Tata Harrier EV, खासतौर पर अपने फीचर्स और लोकल सर्विस नेटवर्क के चलते भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर चलेगी 500 KM, जल्द Maruti और Toyota लॉन्च करने जा रही 3 नई SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget