एक्सप्लोरर

Bike Comparison: देखिए जावा 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा सीबी350 का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है आगे

कीमत के मामले तीनों मॉडल बहुत करीब हैं. क्लासिक 350 इस लाइनअप में सबसे किफायती और सबसे महंगे वेरिएंट में उपलब्ध है, क्योंकि यह सबसे ज्यादा संख्या में ट्रिम्स पेश करती है.

Jawa 350 vs Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: क्लासिक लेजेंड्स ने हाल ही में अपने स्टैंडर्ड जावा को कुछ कॉस्मेटिक और बड़े मैकेनिकल बदलाव के साथ अपग्रेड किया है. जावा 350 इस क्लासिक रेट्रो मोटरसाइकिल को अब पेराक, 42 बॉबर और येज़्दी लाइनअप से बड़ा 334cc इंजन मिलता है. जिस कारण अब इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हाल ही में लॉन्च हुई होंडा सीबी350 से होता है. आइए जानते हैं कि नई जावा 350, 350cc सेगमेंट में अपने अन्य कंप्टीटर से कैसे मुकाबला करती है.

जावा 350 vs रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 vs होंडा सीबी350: डाइमेंशन

तीनों ही बाइक पूरी तरह से रेट्रो लुक के साथ आती हैं, स्टाइलिंग के अलावा, इनमें से किसी एक को चुनना पूरी तरह से एक व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है. डाइमेंशन की बात करें तो तीनों मॉडल एक-दूसरे से अलग हैं. जावा 350 में सबसे लंबा व्हीलबेस है, जो सड़कों पर बेहतर स्थिरता देने में सक्षम होता है, इसमें 790 मिमी की सीट हाईट भी मिलती है.

इसके अलावा, जावा को अपने कंप्टीटर के बीच सबसे ज्यादा 178 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. CB350 सबसे हल्की है और क्लासिक 350, 195 किलोग्राम के साथ सबसे भारी है. CB350 में 15.2-लीटर क्षमता वाला सबसे बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है.

जावा 350 vs रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 vs होंडा सीबी350: स्पेसिफिकेशन

तीनों मॉडल टेक सेवी नहीं हैं, लेकिन फिर भी इनमें डुअल-चैनल एबीएस और डिजिटल इनसेट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. हालांकि, होंडा सीबी 350 में ऑल-एलईडी लाइटिंग, नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और टेक्स्ट अलर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. क्लासिक 350 में एक एक्सेसरी ट्रिपर पॉड के जरिए ऑप्शनल टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है, लेकिन इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच नहीं मिलता है जो अन्य दोनों मॉडलों में उपलब्ध है.

हार्डवेयर कंपेरिजन

तीनों मोटरसाइकिलों में लगभग एक जैसे पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. CB350 में सबसे बड़ी फ्रंट डिस्क है जबकि क्लासिक 350 में सबसे बड़ी रियर डिस्क है. रॉयल एनफील्ड और होंडा दोनों में 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील सेटअप का ऑप्शन मिलता है, जबकि जावा में 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील सेटअप के साथ छोटे साइज के पहिए मिलते हैं.

जावा में वायर-स्पोक व्हील मिलता है और होंडा सीबी 350 में अलॉय व्हील मिलते हैं. वहीं प्क्लासिक 350 में वायर-स्पोक और अलॉय व्हील दोनों का ऑप्शन उपलब्ध हैं.

पावरट्रेन कंपेरिजन

334cc के सबसे छोटे इंजन के बावजूद, जावा तीनों मॉडलों में सबसे ज्यादा आरपीएम पर सबसे ज्यादा पॉवर जेनरेट करती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अन्य दो मॉडल एयर/ऑयल-कूल्ड हैं जबकि जावा में लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. टॉर्क आउटपुट सभी में लगभग समान हैं. जावा सबसे अच्छा पावर-टू-वेट रेश्यो प्रदान करता है. अन्य दो मॉडलों में मिलने वाले 5-स्पीड यूनिट की तुलना में इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है.

प्राइस कंपेरिजन

कीमत के मामले तीनों मॉडल बहुत करीब हैं. क्लासिक 350 इस लाइनअप में सबसे किफायती और सबसे महंगे वेरिएंट में उपलब्ध है, क्योंकि यह सबसे ज्यादा संख्या में ट्रिम्स पेश करती है. जावा 350 केवल एक ही ट्रिम में उपलब्ध है,जबकि होंडा सीबी350 दो ट्रिम्स; डीएलएक्स और डीएलएक्स प्रो में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- जल्द मिलने वाला है टाटा पंच को फेसलिफ्ट अपडेट, जानिए कब होगी लॉन्च

जल्द ही क्रेटा एन-लाइन को बाजार में लॉन्च करेगी हुंडई, मिलेंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget