एक्सप्लोरर

Traffic Challan: नहीं चलेगी ट्रैफिक पुलिस की मनमानी, जबरदस्ती गलत चालान काटे तो करें ये काम

Wrong Traffic Challan: अगर सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक पुलिस के साथ कोई ऐसी स्थिति बनती है तो आप यह न समझें कि अब आप मजबूर हैं. आपके पास बड़े अधिकारियों से शिकायत करने का विकल्प है.

Traffic Challan Information: अगर आप कोई कार, मोटरसाइकिल या स्कूटर लेकर सड़क पर निकलते हैं तो आपको यातायात नियमों का अच्छी तरह से पालन करना चाहिए. अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकते है. ऐसे में दो स्थितियां होता हैं, पहली- ट्रैफिक पुलिस और आप, दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है और दूसरी स्थिति है कि पुलिस और आप सहमत नहीं है. आपको लगता है कि आपने यातायात नियम का उल्लंघन नहीं किया है जबकि पुलिस कहती है कि आपने उल्लंघन किया है. इस स्थिति में अगर पुलिस आपके साथ जबरदस्ती करती है और आपका चालान काट देती है तो आपको क्या करना चाहिए, चलिए यह बताते हैं.

बड़े अधिकारी से शिकायत करें
अगर सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक पुलिस के साथ कोई ऐसी स्थिति बनती है तो आप यह न समझें कि अब आप मजबूर हैं. आपके पास बड़े अधिकारियों से शिकायत करने का विकल्प है. अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपके साथ जबरदस्ती करता है और आपका गलत चालान काटता है तो आप संबंधित विभाग के शीर्ष अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं. अगर आप औपचारिक तौर पर शिकायत करना चाहते हैं तो आप इसे लिखित में दे सकते हैं. इसके अलावा जानकारी देने के तौर पर कॉल भी कर सकते हैं. विभाग के अधिकारियों का नंबर आपको आपके प्रदेश के पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

ट्रैफिक पुलिस सेल से संपर्क करें
गलत चालान काटे जाने की स्थिति में करीबी ट्रैफिक पुलिस सेल में जाना चाहिए और संबंधित अधिकारी से बात करनी चाहिए. आप उन्हें पूरी बात विस्तार से बताएं और उन्हें समझाएं कि आपका चालान गलत है. अगर वह आपकी बात मान जाता है, तो वहां से भी आपका चालान वापस रद्द कर दिया जाता है लेकिन अगर उन्हें लगता है कि आपका चालान सही कटा है तो वह चालान का रद्द नहीं करते हैं. आपकी शिकायत के आधार पर आपके साथ जबरदस्ती करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

कोर्ट में चालान को चैलेंज करें
इसके बाद आपके पास कोर्ट जाने का भी रास्ता होता है. चालान को आप कोर्ट में चैलेंज कर सकते हैं, जहां आप अपनी बात रखेंगे और कोर्ट को बताएंगे कि आप किस वजह से उस चालान को चैलेंज कर रहे हैं. कोर्ट में आपको बताना होगा कि आपकी ओर से कोई भी गलती नहीं की गई है और पुलिस ने गलतफहमी में या किसी और कारण से आपका चालान काटा है. अगर कोर्ट यह मान लेता है तो वह चालान रद्द कर देगा और आपको उसे भरने की जरूरत नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget