एक्सप्लोरर

इस दिवाली खरीदना है 125cc इंजन वाला स्कूटर, तो इन ऑप्शंस पर डालें एक नजर

इस दिवाली अगर आप बढ़िया माइलेज वाला स्कूटर घर लाना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए कुछ बेस्ट स्कूटर के सजेशंस लेकर आए हैं. ये आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकते हैं.

दिवाली पर लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं. ऐसे में अगर आप इस दिवाली नया स्कूटर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. इस समय मार्केट में 100cc से लेकर 125cc इंजन वाले स्कूटर्स मौजूद हैं, और कई ऑप्शंस आपको मिल जाएंगे. अगर आप एक ऐसा स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी मिले तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं.आइए जानते हैं इनकी डीटेल्स.

Hero Destini 125 125cc स्कूटर सेगमेंट में Hero का Destini 125 स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सिंपल डिजाइन और दमदार इंजन इसके प्लस पॉइंट्स हैं.इसकी एक्स शो रूम कीमत 65,810 रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करने तो Destini 125 में 125cc, सिंगल-सिलिंडर, BS6 इंजन दिया है. यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. BS4 मॉडल की तुलना में अब इनमें 11 फीसदी ज्यादा माइलेज और 10 फीसदी र्फास्ट एक्सेलरेशन मिलेगा. कंपनी ने इसमें एक्ससेंस और फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी को शामिल किया है.फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में एलईडी डीआरएल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इस स्कूटर में साइड स्टैंड इंडिकेटर, अलॉय व्हील्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर खास हैं. ये सभी फीचर्स काफी काम के हैं.

Suzuki Access 125 Suzuki का Access 125 का सबसे पॉपुलर स्कूटर है. यह अपने सेगमेंट का एक भरोसेमंद स्कूटर भी है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 68,800रुपये से शुरू होती है.

Yamaha Fascino 125 Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 71,230 रुपये हो है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

Honda Activa 125 125cc सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा 125 काफी पॉपुलर स्कूटर है. इंजन की बात करें तो Honda Activa 125 में 124 cc का BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 8 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें होंडा ईको टेक्नोलॉडी (HET) और होंडा एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं. कंपनी ने इस स्कूटर में अब नए ACG स्टार्ट सिस्टम के साथ एक वन-टच फंक्शन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है. Honda Activa 125 में LED हेडलैंप, LED पॉजिशन लाइट्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मेटल बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर की कीमत 68,997 रुपये से शुरू होती है.

TVS NTorq 125 TVS मोटर का NTorq 125 स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर कहा जाता है. इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो आपको इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर्स में शायद ही देखने को मिलें. इंजन की बात करें तो NTorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है. जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं.इस स्कूटर में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है, जिसमें कई जानकारियां मिलती है. यह एक कनेक्टेड स्कूटर है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है. इस स्कूटर का वजन 118 kg है. कीमत की बात की जाए तो TVS NTorq 125 की एक्स शोरूम कीमत 66,885 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें

रॉयल एनफील्ड की टक्कर वाली जावा ने की बंपर कमाई, भारत में बेचीं 50,000 से ज्यादा बाइक्स लेटेस्ट फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ Hero Xtreme 200S BS6 लॉन्च, इस बाइक से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget