एक्सप्लोरर

Volkswagen: ऑडी खरीदने के 5 साल बाद ग्राहक को कार में पता चली ये गड़बड़ी, कंपनी को देने पड़ेंगे 60 लाख रुपये

कंपनी को ग्राहक को गाड़ी और केस दोनों रकम वापस करनी होगी. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहक ने ऑडी Q7 कार को साल 2009 में खरीदा था. लेकिन उसे साल 2014 में उसे इस गाड़ी के ब्रेक में समस्या मिली.

Fine on Volkswagen: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन को अपने एक कस्टमर को उसकी गाड़ी की पूरी कीमत लौटानी होगी. यह अमाउंट 60 लाख रुपये की है. यह मामला तमिलनाडु का है. जहां के एक व्यक्ति ने कई साल पहले एक ऑडी Q7 कार खरीदा था, जिसके बाद से उसे इसके ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद ग्राहक ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. जहां आयोग ने जांच पड़ताल के बाद कार निर्माता की पैरेंट कंपनी फॉक्सवैगन को आदेश दिया है कि वह ग्राहक को गाड़ी की पूरी कीमत और केस में खर्च हुए रकम को भी वापस करे. आयोग ने कहा कि किसी भी सेवा प्रदाता कंपनी को उसके उत्पाद में गड़बड़ी पाए जाने के बाद छूट देना सही नहीं है. कार की इस खराबी के कारण ग्राहक को गंभीर चोट लग सकती है. 

गाड़ी और केस की देनी होगी कीमत

कंपनी को ग्राहक को गाड़ी और केस दोनों रकम वापस करनी होगी. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहक ने ऑडी Q7 कार को साल 2009 में खरीदा था. लेकिन उसे साल 2014 में उसे इस गाड़ी के ब्रेक में समस्या मिली. जुलाई 2014 में उन्हें कल्लाकुरिची में इस गाड़ी में ब्रेक सिस्टम फेल होने का सामना करना पड़ा. इस मामले में न्यायमूर्ति आर सुब्बैया और कमीशन के सदस्य आर वेंकटसेपेरुमल की बेंच ने ऑडी की मालिकाना कंपनी फॉक्सवैगन को ग्राहक को 60 लाख रुपए लौटाने के लिए दो महीने का वक्त दिया है. फॉक्सवैगन ग्राहक सरवाना स्टोर्स को केस में खर्च हुए ₹25,000 भी लौटाएगी. 

कई बार ठीक करने पर भी नहीं दूर हुई समस्या

सरवाना स्टोर्स ने जनवरी 2009 में अपनी कंपनी के नाम पर ऑडी Q7 3.0 TDI Quattro कार को खरीदा था. कल्लाकुरिची के पास 20 जुलाई, 2014 में ब्रेक फेल के कारण उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें बाल-बाल उनके परिवार की जान बची थी. कई बार गड़बड़ी आने के उन्होंने कार के एक्सचेंज और ₹30 लाख के हर्जाने की मांग को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराया था. वकील संजय पिंटो के अनुसार ग्राहक ने इस कार कीमत 60 लाख रुपये चुकाई थी. यह कार कुल 42,036 किलोमीटर चली है. इसकी सर्विसिंग पर भी 2.4 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या बरकरार है. 

कंपनी हार गई केस

इस मामले में कंपनी ने कोर्ट को बताया कि कार में मैनुफैक्चरिंग के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं थी. हालांकि पीठ ने कंपनी की इस बात को नकारते हुए कार चालान बिलों को दिखाया और ग्राहक के कंपनी और डीलर को मरम्मत और सर्विसिंग के लिए खर्च किए गए लाखों रुपये बिलों का हवाला दिया और यह कहा कि यह रकम दो बार में भुगतान की गई थी. जिसके आधार पर आयोग ने कंपनी को राशि लौटाने को कहा.

यह भी पढ़ें :- मारुति जिम्नी या फोर्स गुरखा? जानिए आपके लिये कौन सी ऑफ-रोडर रहेगी बेस्ट, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget