एक्सप्लोरर

Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन ला रही है टाइगन का जीटी एज ट्रेल एडिशन, आज होगी लॉन्च 

टाइगन GT एज ट्रेल एडिशन में 1.5L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 148bhp पॉवर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. ग्राहक इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प चुन सकते हैं.

Volkswagen Taigun GT Edge Trail Edition: जर्मन वाहन निर्माता की मिड साइज एसयूवी फॉक्सवैगन टाइगन ने देश में अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी कारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, फॉक्सवैगन ने अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास किया है. इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने टाइगन के लिए नए ट्रिम्स, कलर्स और स्पेशल एडिशन पेश किए. अब फॉक्सवैगन 2 नवंबर, 2023 को अपनी टाइगन का जीटी एज ट्रेल एडिशन लॉन्च करने वाली है. लीक हुई तस्वीरों से इसकी कुछ खास डिटेल्स की एक झलक मिली है.

डिजाइन

आने वाली फॉक्सवैगन टाइगन जीटी एज ट्रेल एडिशन में आकर्षक रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स हैं. इसके खास डिजाइन एलिमेंट्स में फंक्शनल रूफ लाइंस, रेड एक्सेंट के साथ काले ओआरवीएम, एक काली छत, ब्लैक डोर एलिमेंट्स, फ्रेश बॉडी ग्राफिक्स, रियर फेंडर पर डिकल्स और टेलगेट पर एक 'ट्रेल' बैज शामिल हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं. यह स्पेशल एडिशन दो आकर्षक पेंट स्कीम्स - डीप ब्लैक पर्ल और कार्बन स्टील ग्रे मैट में पेश किया जाएगा.

इंटीरियर

टाइगन ट्रेल एडिशन का इंटीरियर लेआउट और फीचर्स मौजूदा मॉडल के अनुरूप ही रहेंगे. हालांकि, वाइल्ड चेरी रेड स्टिचिंग और 'ट्रेल' मोटीफ वाली ब्लैक लेदर की सीटें इसके पोर्टफोलियो में विशेषताएं जोड़ देंगी. एडिशनल अपडेट्स में रेड एम्बिएंट लाइटिंग और एल्यूमीनियम पैडल शामिल हैं.

फीचर्स

टाइगन ट्रेल एडिशन टॉप-एंड ट्रिम पर आधारित है, इसलिए इसमें लेदर इंसर्ट्स के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल प्ले के साथ 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी (एसीटी), एक इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

पावरट्रेन

फॉक्सवैगन टाइगन जीटी एज ट्रेल एडिशन में 1.5L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 148bhp पॉवर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. ग्राहक इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प चुन सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget