एक्सप्लोरर

Volkswagen Tayron: फॉक्सवैगन ने पेश की नई 7-सीटर टेरॉन एसयूवी, भर-भर के दिये गये हैं फीचर्स

चीन-स्पेक फॉक्सवैगन टेरॉन में एकमात्र 2.0L, 4-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो लोअर वेरिएंट में 320Nm के साथ 184bhp और हायर वेरिएंट में 350Nm के साथ 217bhp का आउटपुट जेनरेट करता है.

Volkswagen Tayron SUV: चीन में चल रहे 2024 बीजिंग ऑटो शो में फॉक्सवैगन टेरॉन एसयूवी ने डेब्यू किया है. यह मुख्य रूप से पिछले साल पेश की गई नई टाइगुन का लॉन्ग व्हीलबेस या स्ट्रेच्ड वर्जन है. चीनी बाजार में, मॉडल को फॉक्सवैगन टिगुआन एल प्रो कहा जाता है और इसे 5-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया गया है. जर्मन ऑटोमेकर 2025 में CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए भारत में भी इस नई एसयूवी को लाएगी. यहां इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन से होगा.

डिजाइन और एक्सटीरियर 

फॉक्सवैगन के नए MQB इवो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, नई टेरॉन एसयूवी अपने ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स नई टिगुआन से शेयर करती है. फ्रंट प्रोफाइल डिजाइन शार्प और एग्रेसिव है, जिसमें स्लीक ब्लैक ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप और कंट्रास्टिंग ब्लैक फ़िनिश वाला बंपर है. इसमें बेहतरीन व्हील आर्च, ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील, बॉडी कलर के डोर हैंडल, ब्लैक आईआरवीएम और रूफ रेल हैं. रियर प्रोफाइल को एलईडी लाइट बार, एक स्कल्प्टेड टेलगेट और ब्लैक आउट रियर बम्पर के जरिए कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स से लैस किया गया है. टिगुआन की तुलना में, नई फॉक्सवैगन टेरॉन 197 मिमी लंबी, 17 मिमी चौड़ी और 43 मिमी ऊंची है. इस 3-रो एसयूवी की लंबाई 4735 मिमी, चौड़ाई 1859 मिमी और ऊंचाई 1682 मिमी है. इसका व्हीलबेस अपने टिगुआन से 111 मिमी लंबा है. 

इंटीरियर और फीचर्स 

नई फॉक्सवैगन 7-सीटर एसयूवी का इंटीरियर टिगुआन से मिलता जुलता है. इसमें तीन डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड स्क्रीन हैं; एक इंफोटेनमेंट सिस्टम (15-इंच) के लिए, एक पैसेंजर साइड (11.6-इंच) और एक ड्राइवर साइड पर इंस्ट्रूमेंटल फंक्शनलिटी के लिए. तीनों डिस्प्ले फॉक्सवैगन के लेटेस्ट MIB4 डिजिटल इंटरफेस को सपोर्ट करते हैं. फीचर की बात करें तो नई टायरॉन में 360 डिग्री कैमरा, ADAS तकनीक, हेड अप डिस्प्ले, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ 10-पॉइंट मसाज सीटें, मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग और अन्य कई फीचर्स हैं. 

पॉवरट्रेन 

चीन-स्पेक फॉक्सवैगन टेरॉन में एकमात्र 2.0L, 4-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो लोअर वेरिएंट में 320Nm के साथ 184bhp और हायर वेरिएंट में 350Nm के साथ 217bhp का आउटपुट जेनरेट करता है. इस एसयूवी में 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑप्शनल AWD सेटअप है. अन्य ग्लोबल मार्केट में, इस मॉडल को 1.5L पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड और 2.0L टर्बो डीजल पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है. भारत में, नई टेरॉन केवल पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है.

यह भी पढ़ें -

Brixton Motorcycles: ब्रिक्सटन मोटरसाइकिल भारत में करेगी एंट्री, लॉन्च करेगी 4 नई बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget