एक्सप्लोरर

Upcoming Electric Car: कल अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक कार पेश कर सकती है फॉक्सवैगन, निशाने पर होंगी किआ और हुंडई की गाड़ियां

Volkswagen Electric Car: इस कार को फॉक्सवैगन की अब तक की सबसे सस्ती कार माना जा रहा है. ताकि ये किआ ईवी6 और हुंडई आयोनिक 5 जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सके.

Upcoming Volkswagen Electric Car: फॉक्सवैगन काफी समय से एंट्री लेवल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना पर काम कर रही है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी 15 मार्च यानि कल अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को पेश कर सकती है. इस कार को अपडेटेड MEB+ प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है और ये ID.3 से मिलती-जुलती हो सकती है.

एंट्री लेवल सेगमेंट में हो सकती है एंट्री

फॉक्सवैगन को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों का अगुआ माना जाता है. अब कंपनी ID रेंज में पहुंच बढ़ाने के लिए हैचबैक ID.2 को पेश करने जा रही है. ये मॉडल MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया कंपनी का पहला मॉडल होगा. साथ ही ये ID.3 से कुछ मामलों में सामान भी हो सकता है. इस इलेक्ट्रिक कार में नया लिथियम आयरन फॉस्पेट (LFP) बैटरी पैक दिया जा सकता है.

ID.2 फीचर्स

इस कार में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो, इसमें क्लैमशेल बोनट, एलईडी हेडलाइट्स, पूरी चौड़ाई वाली एलईडी डीआरएल, ब्लैक पिलर्स, ओआरवीएम, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, स्लोपिंग रूफलाइन और डिजाइनर अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. वहीं इसके बैक साइड में रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी दिया जा सकता है.

इंटीरियर्स

इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन इसमें आरामदायक 5-सीटर केबिन में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), हेड-अप डिस्प्ले, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टिविटी विकल्प के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल देखने को मिल सकता है.

पावर पैक

फॉक्सवैगन की इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले पावर पैक और रेंज जैसी जानकारी कंपनी की तरफ से दी जानी बाकी है. हालांकि, इसमें बेहतर पावर के साथ पर्याप्त क्षमता वाली मोटर दिए जाने की उम्मीद है, जो इस इलेक्ट्रिक कार को अपने सेगमेंट की कारों के बीच सही जगह बनाने के लिए काफी होगा. जानकारी के मुताबिक, इसमें नई लिथियम आयरन फास्फेट बैटरी दी जा सकती है.

कीमत और मुकाबला

अभी इसकी कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन इस कार को फॉक्सवैगन की अब तक की सबसे सस्ती कार माना जा रहा है. ताकि ये किआ ईवी6 और हुंडई आयोनिक 5 जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सके.

यह भी पढ़ें- Komaki MX3 Electric Bike: जबरदस्त फीचर्स और रेंज के साथ आती है इलेक्ट्रिक बाइक कोमाकी एमएक्स3, रिवोल्ट आरवी से होता है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget