एक्सप्लोरर

Volkswagen GTI की दूसरी खेप जल्द आएगी भारत, जानिए बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की डिटेल्स

Volkswagen Golf GTI Booking: फॉक्सवैगन गोल्फ GTI की भारत में पहली 150 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं. अब 100 यूनिट्स की दूसरी खेप आ रही है. आइए इसके फीचर्स और इंजन के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Volkswagen Golf GTI Booking: भारत में फॉक्सवैगन की परफॉर्मेंस हॉट हैचबैक Golf GTI को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी ने 5 मई, 2025 को इसकी बुकिंग शुरू की थी और महज 5 दिनों में ही पहले बैच की 150 यूनिट्स पूरी तरह बुक हो गईं. इस डिमांड को देखते हुए अब Volkswagen भारत में Golf GTI की दूसरी खेप-100 यूनिट्स लाने की तैयारी कर रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बुकिंग 2025 के अंत तक शुरू होगी, जबकि डिलीवरी की शुरुआत 2026 में होने की उम्मीद है. साथ ही, कंपनी इस परफॉर्मेंस कार की कीमत का ऐलान मई 2025 में कर सकती है.

Volkswagen Golf GTI में कैसा है फीचर्स?

Golf GTI को परफॉर्मेंस के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और लग्जरी का बेहतरीन मेल कहा जा सकता है. इसके इंटीरियर में GTI बैजिंग के साथ लेदर-रैप्ड स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे एक स्पोर्टी फील देता है. इसके अलावा, इसमें पैडल शिफ्टर्स, 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (Digital Cockpit Pro) मौजूद है. साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, और आराम के लिए वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स इस कार को एक प्रीमियम ड्राइविंग फील देते हैं.

कैसा है डिजाइन ?

Volkswagen Golf GTI का डिजाइन एक परफॉर्मेंस कार की पहचान को बखूबी दर्शाता है. फ्रंट बम्पर में दिया गया बड़ा हनीकॉम्ब पैटर्न वाला एयर डैम और दोनों तरफ की X-शेप फॉग लाइट्स इसे  और अट्रैक्टिव बनाते हैं. कार के सामने के दरवाजों पर आपको ‘GTI’ बैजिंग नजर आएगी जो हेडलाइट्स से ब्रेक कैलिपर्स तक फैली एक रेड स्ट्रिप से जुड़ी होती है. Golf GTI में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, स्मोक्ड एलईडी टेल-लाइट्स, एक प्रमुख रूफ स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स हैं, जो इसकी स्पोर्ट्स कार आइडेंटिटी को और मजबूत करते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस 

भारतीय बाजार के लिए तैयार Volkswagen Golf GTI में मिलेगा 2.0-लीटर का TSI पेट्रोल इंजन, जो 265bhp की अधिकतम पावर और 370Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस हॉट हैचबैक की खासियत यह है कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है. यह इसे भारत में मौजूद सबसे तेज रफ्तार वाली फन-टू-ड्राइव कारों में शामिल कर देता है. 

बता दें कि Volkswagen Golf GTI उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है,जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं. इसकी दूसरी खेप की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है.

ये भी पढ़ें: लॉन्चिंग के अगले ही दिन डीलरशिप पहुंचने लगी किआ कैरेंस क्लैविस, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget