एक्सप्लोरर

लॉन्चिंग के अगले ही दिन डीलरशिप पहुंचने लगी किआ कैरेंस क्लैविस, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी

Kia Carens Clavis Delivery: किआ ने भारत में अपनी नई Carens Clavis को लॉन्च कर दिया है. डीलरशिप पर पहुंच चुकी कार की जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होगी. आइए इसके फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में जानते हैं.

Kia Carens Clavis Delivery: भारत में MPV सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और Kia ने इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए अपनी नई MPV Carens Clavis को बाजार में उतार दिया है. लॉन्च के तुरंत बाद यह कार डीलरशिप शोरूम्स में पहुंचने लगी है और अब ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

अगर आप इस नई MPV को खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें कि इसकी बुकिंग 25,000 की टोकन राशि के साथ पहले से चालू है. आइए Carens Clavis के डिजाइन, फीचर्स, इंजन ऑप्शंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नए डिजाइन के साथ आया है Carens Clavis

Kia Carens Clavis का डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम और स्पोर्टी लगता है. इसमें नए एलईडी हेडलैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और आइवरी सिल्वर ग्लॉसी फिनिश दिया गया है जो इसे एक मॉडर्न लुक देता है. इसके केबिन में 67.62 सेमी (लगभग 10.25 इंच) का डुअल-डिस्प्ले सेटअप भी दिया गया है जो ड्राइवर और इंफोटेनमेंट दोनों जरूरतों को पूरा करता है.

कैसा है फीचर्स ?

Kia Carens Clavis अपने फीचर्स के मामले में किसी भी लग्जरी SUV से कम नहीं है. इसमें ग्राहकों को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी आरामदायक सुविधाएं मिलती हैं. इसके साथ ही, इसमें BOSE की ओर से ट्यून किया गया 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी का अनुभव कराता है. इस MPV में डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और सीट बैक में स्मार्ट एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार काफी बेहतर है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं.

इंजन ऑप्शंस

Kia Carens Clavis को कंपनी ने तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार विकल्प चुन सकें. इसमें पहला विकल्प 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन है, जो स्मूद और किफायती राइड के लिए बेहतर है. दूसरा विकल्प1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए बेहतर है. तीसरा विकल्प 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो बढ़िया माइलेज और लॉन्ग टर्म उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता है.

कीमत, बजट और वैरिएंट्स

Kia Carens Clavis की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे मिड-सेगमेंट खरीदारों के लिए एक किफायती विकल्प बनाती है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21.49 लाख रुपये तक जाता है, जिसमें सभी प्रीमियम फीचर्स शामिल होते हैं. इस कीमत रेंज में Carens Clavis एक ऐसी MPV बन जाती है, जो मिड-साइज SUV की स्टाइलिंग, फैमिली कार की सुविधाएं और प्रीमियम कार के फीचर्स को एक साथ पेश करती है. यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है, जो इस बजट में लग्जरी कार चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क पर दौड़ रही थी सेल्फ ड्राइविंग Tata Nexon, सामने आ गई गाय, जानें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget