एक्सप्लोरर

भारत में जल्द आ रही Vinfast VF 6 और VF 7, लॉन्च हुई डेट कंफर्म, जानिए पूरी डिटेल्स

Upcoming Vinfast SUVs: भारत में Vinfast जल्द एंट्री करने जा रही है. विनफास्ट के VF 6 और VF 7 SUVs की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. आइए विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं.

भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार लगातार बढ़ रहा है और अब इसमें एक नया नाम Vinfast जुड़ने जा रहा है. वियतनाम की इस ऑटो कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी पहली दो इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 को 6 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगी. इस दिन इन दोनों मॉडलों की कीमतों का ऐलान होगा और यहीं से Vinfast की भारत में आधिकारिक शुरुआत होगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

Vinfast VF 6 और VF 7 का सफर

  • Vinfast ने 2025 की शुरुआत में Auto Expo में अपनी कारें शोकेस की थीं, जिससे भारतीय ग्राहकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी. इसके बाद कंपनी ने करीब एक महीने पहले अपना पहला शोरूम भारत में खोला. अब Vinfast का टारगेट है कि साल खत्म होने से पहले देशभर में 35 डीलरशिप्स शुरू की जाएं, ताकि ग्राहकों को आसानी से सर्विस और कार खरीदने का अनुभव मिल सके.

बुकिंग और कीमत

  • Vinfast VF 6 और VF 7 की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. ग्राहक सिर्फ 21,000 रुपये देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, असली कीमत का खुलासा 6 सितंबर 2025 को होगा. यही दिन भारत में Vinfast की आधिकारिक एंट्री का प्रतीक होगा.

बैटरी और पावर

  • कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल VF 6 और VF 7 के बैटरी पैक की जानकारी शेयर की है. VF 6 में 59.6kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जबकि VF 7 को और भी बड़ा 70.8kWh बैटरी पैक मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी रेंज और परफॉर्मेंस का खुलासा नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय इन दोनों गाड़ियों की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी.

मेड-इन-इंडिया SUVs का फायदा

  • Vinfast अपनी दोनों SUVs को भारत में ही असेंबल कर रही है. इनका उत्पादन तमिलनाडु के Thoothukudi प्लांट में हो रहा है. इस फैक्ट्री की मौजूदा क्षमता 50,000 यूनिट्स प्रति साल है, लेकिन इसे बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट्स प्रति साल तक करने की योजना है. मेड-इन-इंडिया टैग से इनकी कीमत और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर ग्राहकों का भरोसा और मजबूत होगा.

  • बता दें कि Vinfast की VF 6 और VF 7 सिर्फ नई SUVs नहीं, बल्कि भारत के EV बाजार के लिए एक नया विकल्प भी हैं. बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब सबकी निगाहें 6 सितंबर 2025 पर टिकी हैं, जब कंपनी इनकी कीमतों की घोषणा करेगी.

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी 6 एयरबैग वाली Maruti Wagon R? जानें कितनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 50 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं नई Baleno CNG? जानें
क्या 50 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं नई Baleno CNG? जानें
65 KM माइलेज के साथ Hero ने लॉन्च की नई बाइक, जानें फीचर्स
65 KM माइलेज के साथ Hero ने लॉन्च की नई बाइक, जानें फीचर्स
ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स
ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे CNG कार? जल्द आ रहे शानदार ऑप्शन्स
बम से लेकर मिसाइल तक सब बेअसर! इस कार के साथ BRICS पहुंचे पुतिन
बम से लेकर मिसाइल तक सब बेअसर! इस कार के साथ BRICS पहुंचे पुतिन

वीडियोज

PM Modi- XI Jinping Meeting: मोदी-जिनपिंग...सबसे बड़ी मीटिंग! | BRICS Summit 2026 | Delhi
BRICS Summit 2026 Update: PM Modi के बोलते ही दुनिया की आंखें फटी रह गई | China | Xi Jinping | Putin
BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
BRICS Summit 2026 : एक मंच पर दुनिया की 'त्रिशक्ति'..अमेरिका- पाकिस्तान टेंशन में !।China।Russia
Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स में भारत की चाल से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, जिनपिंग ने किया समर्थन
ब्रिक्स में भारत की चाल से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, जिनपिंग ने किया समर्थन
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'बिहार में अपराधियों का...'
CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'बिहार में अपराधियों का...'
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
Embed widget