एक्सप्लोरर

Ducati Desmo450 EDX: Ducati की नई बाइक की कीमत सुन चौंक जाएंगे, इतने में आ जाएगी SUV

Ducati Desmo450 EDX: डुकाटी ने भारत में Desmo450 EDX और MX Factory बाइक्स लॉन्च की है. इसकी कीमत 18.55 लाख रुपये से शुरू होती है जिसमें एक लग्जरी एसयूवी आ सकती है.

Ducati Desmo450 EDX: इस समय लोगों की नार्मल बाइक से ज्यादा स्पोर्ट्स और लग्जरी बाइक्स पसंद आती है. इस लिए मार्केट में हमें बेहद ही महंगी बाइक देखने को मिलती हैं. लेकिन आज हम जिस बाइक की बात करने जा रहे हैं उतने पैसे में आप एक बेहद ही शानदार SUV कार खरीद सकते हैं.

दरअसल हम बात कर रहें हैं डुकाटी की नई बाइक्स की. कंपनी ने भारत में Ducati Desmo450 EDX और Desmo450 MX Factory नाम की बाइक्स लॉन्च की है. बता दें कि कंपनी ने इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.55 लाख रुपये रखी है.

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि भारतीय बाजार में Ducati Desmo450 EDX वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.55 लाख रुपये है. वहीं Desmo450 MX Factory की एक्स-शोरूम कीमत 21.26 लाख रुपये तक जाती है.

देश भर में डुकाटी की आधिकारिक डीलरशिप पर इनकी बुकिंग्स चालू हो चुकी हैं. 20 लाख रुपये के बजट में आम तौर पर महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-एन या टाटा हैरियर जैसी मिड-साइज लग्जरी एसयूवी गाड़ियां आ जाती हैं. जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बाइक्स कितनी ज्यादा महंगी हैं.

यह भी पढ़ें: RC Transfer: किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?

मिलता है गाड़ी में दमदार इंजन

कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिलों में 449.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो डुकाटी की पेटेंटेड डेस्मोड्रोमिक वाल्व टाइमिंग तकनीक पर काम करता है. इसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कंपनी अपनी मोटोजीपी और वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप की रेसिंग मशीनों में भी करती है. यह पावरफुल इंजन 9,400 rpm पर 63.5 hp की मैक्सिमम पावर और 7,500 rpm पर 53.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

दोनों वेरिएंट्स के अलग-अलग फीचर्स

जानकारी दें दे कि Ducati Desmo450 EDX मॉडल को खास तौर पर एंड्यूरो और लंबी ट्रेल राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 8.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, स्किड प्लेट, हैंडगार्ड और साइड स्टैंड जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं.

वहीं दूसरी तरफ Desmo450 MX Factory एक पूरी तरह से कॉम्पिटिशन मोटोक्रॉस बाइक है. जिसमें वजन कम रखने के लिए 7.2-लीटर का टैंक, शोवा के फुल्ली एडजस्टेबल सस्पेंशन और अक्रापोविक का फुल-टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है.

एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडिंग मोड्स

बता दें कि डुकाटी ने इन दोनों ऑफ-रोड मशीनों को बेहद सुरक्षित और हाई-टेक बनाने के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया है. इसमें क्लोज्ड-लूप डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. जो हवा में छलांग लगाते ही खुद-ब-खुद काम करना बंद कर देता है.

जबकि इसके साथ ही बाइक्स में पावर लॉन्च, इंजन ब्रेक कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और अलग-अलग पावर व राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. जो हर तरह के रास्तों पर राइडर को बेहतरीन कंट्रोल देते हैं.

यह भी पढ़ें: Driving Car in Smog Pollution: पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Ferrari EV: Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Car Brand Valuation: Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
RC Transfer: किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
Driving Car in Smog Pollution: पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?
पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget