Car Brand Valuation: Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
Car Brand Valuation: टेस्ला को पछाड़कर टोयोटा बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड. जानिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इस बड़े बदलाव और रैंकिंग की पूरी जानकारी.

Car Brand Valuation: टेस्ला ने अभी हाल ही में अपनी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी जिसके बाद कंपनी की गाड़ियों की हर तरफ चर्चा हो रही थी. लेकिन अब धीरे-धीरे कंपनी की चमक फीकी पड़ रही है. क्योंकि टेस्ला कार कंपनी के ग्लोबल ब्रांड वैल्यू में गिरावट देखने को मिला है.
हाल ही में आई ग्लोबल ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कंपनी टोयोटा ने टेस्ला को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी और ब्रांड वैल्यू का ताज अपने नाम कर लिया है. अब इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि पिछले साल टेस्ला का दबदबा देखने को मिला था.
क्यों आई गिरावट?
बता दें कि टेस्ला ने अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कारों से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई थी और हर कोई कंपनी की गाड़ियों को पसंद करता था. लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार में कड़ी टक्कर और नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आने से टेस्ला का दबदबा अब खत्म होने लगा है.
वहीं इसके अलावा कारों की कीमतों में बार-बार बदलाव और ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा न उतर पाने के कारण भी टेस्ला की ब्रांड वैल्यू पर असर पड़ा है. लोग अब सिर्फ एक ही ऑप्शन पर टिके रहने के बजाय दूसरे बेहतर और भरोसेमंद ब्रांड्स की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon Review: Creta से सस्ती, Venue से बड़ी, Hyundai Bayon में क्या है खास?
टोयोटा ने मारी बाजी
वहीं टोयोटा ने अपनी बेहतरीन रणनीति और कई सालों के भरोसे के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. टोयोटा ने सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर ही अपना पूरा जोर नहीं लगाया बल्कि हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भी अपनी क्वालिटी को बनाए रखा.
टोयोटा की गाड़ियां अपनी मजबूती, कम मैंटेनस खर्च और बेहतरीन माइलेज के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं. कंपनी ने हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां बनाती है. यही वजह है कि आज दुनिया भर के लोग आंख बंद करके टोयोटा के नाम पर भरोसा करते हैं और यह कंपनी ग्लोबल मार्केट में सबसे आगे निकल आई है.
हाइब्रिड तकनीक ने किया कमाल
जानकारी दें दे कि आज के समय में जब पूरी दुनिया प्रदूषण को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई है तब टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक ने कमाल कर दिखाया है. कई ऐसे देश और ग्राहक हैं जो पूरी तरह से बैटरी वाली इलेक्ट्रिक कारों पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहते हैं.
ऐसे में टोयोटा की हाइब्रिड कारें पेट्रोल और बैटरी दोनों का बेहतरीन विकल्प देती हैं जिससे लोगों का सफर आसान होता है. कंपनी ने भविष्य की जरूरतों को समझते हुए समय पर सही फैसले लिए और इसके चलते ही कंपनी अभी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू में पहले नंबर पर है.
मार्केट पर क्या होगा असर?
बता दें कि टोयोटा के नंबर वन बनने से पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नया कॉम्पिटिशन शुरू हो गया है. अब दूसरी बड़ी कंपनियां भी समझ गई हैं कि सिर्फ एक ही सेगमेंट पर टिके रहना काफी नहीं है बल्कि ग्राहकों को अलग-अलग ऑप्शन देना बहुत जरूरी है. जिसके चलते अब भविष्य में कारों की कीमतों में सुधार देखने को मिल सकता है और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए फीचर्स लेकर आएंगी.
यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus Facelift: नई Virtus में 360° कैमरा और AI फीचर्स, दिसंबर में होगी लॉन्च






















