एक्सप्लोरर

कहीं पड़ न जाएं लेने के देने! पुरानी गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

Used Car Buying Tips: अगर आप भी एक पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एक अच्छी सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं.

Used Car Buying Tips: हर किसी का यह सपना होता है कि वो अपनी फैमिली को एक अच्छी-सी कार खरीद कर दे, लेकिन कीमत ज्यादा होने या फिर अन्य किसी कारण के चलते यह सपना पूरा नहीं हो पाता है.  कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि नई कार न खरीदकर पुरानी यानी सेकेंड हैंड कार खरीद लेते हैं. अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम आने वाली है.  

सेकेंड हैंड कार खरीदते समय बहुत ज्यादा सतर्कता की जरूरत होती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सतर्कता न बरतने पर आप किसी बड़े झमेले में भी पड़ सकते हैं. अगर आप भी एक पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एक अच्छी सी सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं

पहले ही तय कर लें बजट

सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले आपके लिए पहला और जरूरी काम अपना बजट तय करना है. आप अपनी पसंद की गई कार की मार्केट वैल्यू और रीसेल वैल्यू और डिमांड के बारे में जानकारी जरूर जुटा ले. इसके साथ ही यह भी चेक कर लें कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर सेम कार की क्या-क्या कीमत है. 

खरीदने से पहले करें टेस्ट ड्राइव

अगर आप पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो इससे पहले अपनी गाड़ी की एक लंबी टेस्ट ड्राइव जरूर कर लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी अच्छे से चलती है या नहीं और अगर कोई खराबी होगी तो आप पहले ही इस बात को समझ जाएंगे. अगर हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी गाड़ी को जरूर चलवाकर देखें.

एसेसमेंट करना भी जरूरी

तीसरी और अहम चीज एसेसमेंट करना है. टेस्ट ड्राइव के दौरान सभी कमियों का उसके मार्केट प्राइस और आस्किंग प्राइस दोनों का मूल्यांकन करें. अगर गाड़ी में छोटी-मोटी कमी है तो उसे सही कराने के खर्चे का भी मूल्यांकन जरूर और गाड़ी की सही कीमत चुनें. 

मैकेनिक से करा लें चेक

पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले आपके लिए एक अहम काम यह भी है कि किसी अच्छे मैकेनिक से या कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर चेक करवा लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं गाड़ी में कोई दिक्कत तो नहीं है. मैकेनिक से चेक करवाने के बाद आपको गाड़ी की उन खामियों के बारे में पता चल जाएगा जो आप अब तक नहीं समझ पाएं हो.

सर्विस रिकॉर्ड भी करें चेक

आपके लिए आखिरी चीज जानना यह जरूरी है कि गाड़ी फाइनल करने से पहले उसके सर्विस रिकॉर्ड को भी जरूर चेक करें, इससे आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी की कितनी सर्विस कराई गई हैं और उसके किस किस पार्ट्स को चेंज किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

इस तारीख को लॉन्च होंगी Mahindra की दो नई Electric SUV, मार्केट में किसके साथ है मुकाबला? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari EV: Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Car Brand Valuation: Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
RC Transfer: किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
Driving Car in Smog Pollution: पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?
पटाखों के धुएं में कैसे चलाएं अपनी कार, प्रदूषण में कैसे करें AC का सही इस्तेमाल?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget