एक्सप्लोरर

Rolls-Royce Cullinan खरीदने वाली पहली एक्ट्रेस बनी उर्वशी रौतेला, अंबानी-शाहरुख के पास भी है ये कार

Urvashi Rautela Buy Rolls-Royce Cullinan: उर्वशी रौतेला ऐसी पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं, जिनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस कलिनन शामिल हो गई है. उर्वशी की इस लग्जरी कार की कीमत करोड़ों में है.

First Indian Actress To Buy Rolls-Royce Cullinan: भारतीय एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने शानदार लग्जरी कार रोल्स-रॉयस कलिनन खरीदी है. ऐसा करने वाली उर्वशी पहली इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी है. उर्वशी रौतेला से पहले भारत में अब तक केवल छह लोग ही ये गाड़ी खरीद चुके हैं. इस लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी शामिल है. अब भारत में रोल्स-रॉयस कलिनन के मालिकों की लिस्ट में उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल हो गया है.

क्या है उर्वशी रौतेला की कार की कीमत?

उर्वशी रौतेला की रोल्स-रॉयस कलिनन की हर तरफ चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल्स-रॉयस कलिनन की कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब है. उर्वशी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में भी इस गाड़ी को देखा जा सकता है. रोल्स-रॉयस कलिनन कई लग्जरी फीचर्स से लैस कार है. रोल्स-रॉयस कलिनन में 6750 cc इंजन लगा है. कार में लगे इस इंजन से 5,000 rpm पर 563 bhp की पावर मिलती है और 1,600 rpm पर 850 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

Forbes Rich List में उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला साल 2015 में मिस डीवा-मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का खिताब अपने नाम किया था. तब से ही उर्वशी का नाम पूरी इंडस्ट्री में जाना जाने लगा. हाल ही में उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम की  फोर्ब्स रिच लिस्ट में शामिल हुई हैं. Forbes Rich List में वही लोग शामिल होते हैं, जिनका लोगों पर प्रभाव ज्यादा होता है और जिन्होंने अपने करियर में सफलता हासिल की होती है.

भारत में किस-किसके पास है Rolls-Royce Cullinan?

देश में उर्वशी रौतेला ही ऐसी महिला हैं, जिनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस कलिनन शामिल हो गई है. वहीं इससे पहले छह भारतीय भी ये कार खरीद चुके हैं. मुकेश अंबानी के पास कई रोल्स-रॉयस कार हैं, जिनमें कलिनन भी शामिल है. शाहरुख खान के कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अजय देवगन के पास भी ये कार है. पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन भी ये कार खरीद चुके हैं. T-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के कलेक्शन में भी रोल्स-रॉयस कलिनन शामिल है.

यह भी पढ़ें

Maruti Invicto और Grand Viatara पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट ऑफर, एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget