एक्सप्लोरर

Upcoming Updated SUVs: जल्द मिलने वाला है इन कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को बड़ा अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट 

निर्माता कंपनियां प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए देश की चार लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी - टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनॉल्ट किगर और हुंडई वेन्यू को जल्द ही बड़ा अपडेट देने वाली हैं.

New SUVs: भारतीय कार बाजार में एंट्री-लेवल एसयूवी सेगमेंट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे छोटी कारों की बिक्री में भी गिरावट आ रही है. इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी और हुंडई ने हाल ही में क्रमशः फ्रोंक्स और एक्सटर को लॉन्च किया है. इसके अलावा सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट का बाजार भी काफी गर्म है और इसमें भी तेजी से विकास हो रहा है. आइए देखते हैं इनमें क्या बदलाव होने वाला है. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट 

नई टाटा नेक्सन सितंबर 2023 में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है, हालांकि अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है. टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित इस एसयूवी में महत्वपूर्ण डिज़ाइन अपडेट और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. इस अपडेट में एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है.   2023 टाटा नेक्सन में 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ एक नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जबकि मौजूदा 120bhp पॉवर वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल और 115bhp पॉवर वाला 1.5L डीजल इंजन भी मिलता रहेगा. 

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV300 सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के मिड-लाइफ अपडेटेड मॉडल को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. इसमें सेगमेंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम और री डिजाइंड डैशबोर्ड सहित कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके मौजूदा इंजन कॉन्फ़िगरेशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. 

अपडेटेड रेनॉल्ट काइगर

रेनॉल्ट इंडिया ने 2024 में क्विड हैचबैक, किगर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी और ट्राइबर एमपीवी मॉडल के लिए आधिकारिक तौर पर अपडेट मिलने की पुष्टि की है. इन अपडेट में मामूली डिजाइन अपडेट और अधिक फीचर्स शामिल होंगे, जबकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अधिक स्पष्ट जानकारियों का खुलासा बाद में किया जाएगा. 

न्यू जेनरेशन हुंडई वेन्यू

जून 2022 में अपने मिड-लाइफ अपडेट के बाद, हुंडई वेन्यू का 2025 में सेकंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया जाएगा. न्यू-जेन वेन्यू का उत्पादन हुंडई की हाल ही में अधिग्रहीत तलेगांव सुविधा में शुरू किया जाएगा. इसमें एक्सटर माइक्रो एसयूवी से कुछ डिजाइन अपडेट मिलने की उम्मीद है. 2025 हुंडई वेन्यू जिसे कोडनेम Q2Xi कहा जाता है, का मुकाबला किआ सोनेट, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें- Bharat NCAP Launched: भारत NCAP की हुई शुरुआत, अब 'विदेश' में नहीं 'देश' में ही दी जाएगी गाड़ियों को सेफ्टी रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
Bike Chain Effect On Mileage: बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget