एक्सप्लोरर

Upcoming Updated Cars: इस साल इन 5 कारों में मिलेगा बड़ा अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट

आज हम आपको पांच ऐसी कारों के बारे में बताने वालें हैं जिनका जल्द ही मार्केट में अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने वाला है, इस लिस्ट में होंडा सिटी से लेकर टाटा सफारी तक शामिल हैं.

New Updated Cars: इस साल देश की पांच पॉपुलर कारों का फेसलिफ्ट और न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है. इस लिस्ट में टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, टाटा सफारी फेसलिफ्ट, होंडा सिटी फेसलिफ्ट, किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट और नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई वरना शामिल है. तो चलिए जानते हैं इन कारों में क्या खास मिलने वाला है.  

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

जापानी वाहन निर्माता की होंडा सिटी फेसलिफ्ट सेडान भारतीय बाजार में मार्च 2023 तक लॉन्च की जा सकती है. इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. हालांकि इसमें मौजूदा इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा. इस कार में बड़ी ब्लैक ग्रिल, अपडेटेड बंपर और फॉग लैंप असेंबली, बड़े एयर डैम, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और रीडिजाइन्ड टेललैंप्स देखने को मिल सकते हैं. इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा.  

न्यू-जेनरेशन हुंडई वरना

हुंडई मोटर की भारत में लोकप्रिय सेडान कार वरना का भी फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में आने वाला है. इस कार में बदलाव के तौर पर नया पैरामीट्रिक ज्वेल डिजाइन ग्रिल, ट्वीक्ड बंपर, फास्टबैक जैसी स्टाइल वाली टेपर्ड रूफ और स्प्लिट टेललैंप्स देखने को मिलेंगे. साथ ही बड़े  अपडेट के तौर पर यह कार ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) लैस होगी. इसमें डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले सेटअप (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधा मिलेगी. हालांकि इसके इन्हें में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.  

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

2023 Kia Seltos फेसलिफ्ट को इस साल की दूसरी तिमाही में देश में लॉन्च किया जा सकता है. इस कार की बिक्री ग्लोबल मार्केट में पहले से ही की जा रही है. इसमें रडार बेस्ड ADAS तकनीक मिलेगी. फीचर की बात करें तो इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक पैनोरमिक सनरूफ और रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी देखने को मिलेगा. इसमें मौजूदा इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा.  

टाटा हैरियर/सफारी फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स अपनी दो लोकप्रिय एसयूवी कारों Harrier और Safari SUVs में भी बड़े अपडेट देने वाली है. इन कारों को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया था, जिसमें इनके रेड ब्लैक एडिशन में दिखाए गए थे. इन दोनों एसयूवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, के साथ लेन कीप असिस्ट ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, और ट्रैफिक सिग्नल एसिस्ट सहित अपडेटेड 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मेमोरी फंक्शन के साथ एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 360 डिग्री कैमरा और एंबियंट लाइटिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. इनके इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, मिलती है जबरदस्त रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
Hybrid SUV: भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज
भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget