एक्सप्लोरर

Upcoming SUV Cars: इस साल दिवाली के पहले लॉन्च होंगी 6 नई एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

टाटा मोटर्स अपनी हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च करेगी. दोनों SUVs को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

New SUVs in This Year: बढ़ती मांग को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में कई नई एसयूवी कारें लाने वाली हैं. इस साल दिवाली के पहले देश में 6 नई एसयूवी लॉन्च होंगी. चलिए देखते हैं आने वाली कारों की लिस्ट. 

होंडा एलिवेट 

होंडा की नई मिड साइज एसयूवी एलिवेट 6 जून को ग्लोबली पेश की जाएगी. यह एसयूवी अगस्त या सितंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है. यह 5वीं पीढ़ी के सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. नई एलीवेट सिटी सेडान वाले पावरट्रेन के साथ आयेगी. इसमें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर NA  पेट्रोल इंजन 121bhp/ 145Nm आउटपुट के साथ आने की उम्मीद है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. साथ ही इसमें e:HEV हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ नया 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल इंजन भी मिलने की उम्मीद है.  

मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति सुजुकी 7 जून को जिम्नी 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी को लॉन्च करेगी. यह नया मॉडल लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित है, जो कि मैनुअल ट्रांसफर केस और कम रेंज के साथ सुजुकी के ऑलग्रिप प्रो 4×4 लेआउट के साथ उपलब्ध होगा. इसमें 3 मोड गियरबॉक्स के साथ 2WD हाई, 4WD हाई और 4WD लो का विकल्प मिलेगा. इसमें 1.5-लीटर K15B NA पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा. 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 

किआ इंडिया जुलाई या अगस्त 2023 तक नई सेल्टोस फेसलिफ्ट को देश में लॉन्च करेगी, जिसकी कुछ देशों में पहले से ही बिक्री की जा रही है. यह बड़े डिज़ाइन अपडेट और एक नए 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. नए मॉडल में नई टाइगर नोज ग्रिल के साथ एक अपडेटेड फ्रंट प्रोफाइल और ग्रिल के भीतर एक नया एलईडी डीआरएल, अपडेटेड हेडलैंप सेटअप और अपडेटेड सेंट्रल एयर इनटेक और फॉग लैंप एनक्लोजर के साथ नया बम्पर मिलेगा.  

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट 

टाटा मोटर्स अगस्त 2023 तक देश में नेक्सन एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू करने वाले कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट के स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ आएगी. इसमें एक नए डैशबोर्ड लेआउट और एक बड़े 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ बड़ा इंटीरियर अपडेट मिलेगा. इसमें एक नया 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलेगा. 

टाटा हैरियर/सफारी फेसलिफ्ट 

टाटा मोटर्स अपनी हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च करेगी. दोनों SUVs को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. नए मॉडल में 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू करने वाले हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट वाले कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, एक बड़ी टचस्क्रीन, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगा. इन नए मॉडलों में एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलने की संभावना है, जबकि मौजूदा 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा.

यह भी पढ़ें :- बंद हुई स्कोडा ऑक्टेविया और सुपर्ब, जानिए क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget