एक्सप्लोरर

मार्केट में आने वाली हैं 5 नई एसयूवी, जानिए इंडियन कंपनी की एसयूवी जो जल्द लॉन्च होंगी

एसयूवी कारों का सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है. लोगों की पसंद को देखते हुए इंडियन कार कंपनी भी नई या मार्केट में चल रही एसयूवी के नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल ला रही हैं. तो चलिये आपको बताते हैं कौन सी इंडियन एसयूवी के अपग्रेड एंड अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने वाले हैं.

एसयूवी के मार्केट में इंडियन और बाहर दोनों तरह की कंपनियों में कड़ा कॉम्पटिशन है. कस्टमर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बाहर की टॉप ब्रांड एसयूवी कारें इंडिया में लॉन्च हो रही हैं. इंडियन कार कंपनी भी अपने देसी मार्केट को कैप्चर करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती इसलिये वो नई एसयूवी कार या मार्केट में मौजूद कारों के नये मॉडल लॉन्च कर रही हैं. अगर आप भी कार के मामले में सिर्फ इंडियन कंपनी की एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं नई 5 एसयूवी जिनके मॉडल एकदम अपग्रेड होकर आने वाले हैं...

1-अपकमिंग एसयूवी कारों में सबसे पहले बात करते हैं टाटा की हैरियर की जिसकी 6-7 सीटर कार लॉन्च होने वाली है. टाटा ने हैरियर थ्री रो एसयूवी को नाम दिया है ग्रेविटास. टाटा की हैरियर पहले से ही एसयूवी कारों के सेगमेंट में धूम मचा रही है और अब टाटा की 6-7 सीटर ग्रेविटास एसयूवी और एमयूवी दोनों सेगमेंट में अपना दबदबा बना सकती है. ग्रेविटास को हैरियर वाले 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) में लॉन्च किया जायेगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी रहेगा. इस कार की कीमत 18 से 20 लाख के बीच में रह सकती है.

2-इंडियन कार कंपनियों में महिंद्रा अपनी बेस्ट सेलर स्कॉर्पियो का अपडेटेड और अपग्रेड वर्जन अगले साल लॉन्च करने वाली है. नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत से 10 से 14 लाख के बीच हो सकती है. स्कॉर्पियो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में रही है. खासकर छोटे शहरों में ये कार काफी पसंद की गयी. नई स्कॉर्पियो में कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा री-डिजाइन केबिन और नए फीचर्स होंगे. नई स्कॉर्पियो पेट्रोल और डीज़ल दोनों वैरियेंट में लॉन्च की जायेगी. नई कार में मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन होंगे.

3-महिंद्रा की एक एसयूवी का नेक्स्ट जेनेरेशन कार एक्सयूवी 500 अगले साल लॉन्च हो सकता है. हालांकि महिंद्रा की ओर से अभी इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं आया. लेकिन नेक्स्ट-जनरेशन XUV500 की कई बार टेस्टिंग हो चुकी है. और इसमें कुछ नये फीचर्स एड ऑन किये हैं जैसे फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल एमआईडी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, बेहतर सीट कुशनिंग के साथ-साथ फ्लश टाइप डोर हैंडल्स. एक्सयूवी 500 ने भी एसयूवी कार मार्केट में अच्छा स्पेस बनाया है. हालांकि बाद में कई और ब्रांड की एसयूवी आने से इसका क्रेज थोड़ा कम हुआ है. इसकी डिमांड बढ़ाने के लिये कंपनी इसका नेक्स्ट जेनेरेशन ला रही है जिसकी कीमत करीब 13 से 20 लाख रुपये होगी.

4-महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिये अपनी कारों के नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल लॉन्च कर रहा है. इस चेन में महिंद्रा की थार भी शामिल है. इसकी कीमत करीब 10 लाख से शुरु है. महिंद्रा ने ऑफिशियली थार के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. पिछले मॉडल की तुलना में, नेक्स्ट-जनरेशन थार न केवल एक बेहतर ऑफ-रोडर है, बल्कि महिंद्रा ने इसे एक बेहतर सिटी कार भी बनाया है. एसयूवी की फीचर्स लिस्ट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले, महिंद्रा की ब्लू सेंस ऐप कनेक्टिविटी, एक टीएफटी एमआईडी, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट-फेसिंग रियर सीट्स, रूफ-माउंटेड स्पीकर, ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट और इलेक्ट्रिकली एडजस्टमेंट ORVMs शामिल है

5-बीएस 6 फोर्स गुरखा को इस साल अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इस कार का कॉम्पटिशन महिंद्रा थार से रहेगा जिसका नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है. नई बीएस 6 फोर्स गुरखा में किए गए अपडेट की बात करें तो इसमें ऑप्शन एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्रंट ग्रिल और नए बंपर दिए गए हैं. इस 4-सीटर ऑफ-रोडर को 2.6-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो 90 पीएस का पावर जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा. इस एसयूवी में इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन सेटअप मिलता है जो इसकी ऑफ-रोडिंग फीचर को और पावरफुल बनाता है. इस एसयूवी की कीमत करीब 13 लाख रुपए तक हो सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget