एक्सप्लोरर

MG Gloster Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट, जल्द होगी बाजार में एंट्री

प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में, आगामी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन के साथ जारी रहेगा. फिलहाल ग्लॉस्टर की एक्स शोरूम कीमत 38.80 लाख रुपये से 43.87 लाख रुपये के बीच है.

2024 MG Gloster: 2020 के अंत में लॉन्च हुई एमजी ग्लॉस्टर ने भारतीय बाजार में तीन साल पूरे कर लिए हैं, और इसके अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल की कंपनी ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. इसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इसके इंजन सेटअप में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. 2024 एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड देखने को मिलेंगे. 

डिजाइन

हाल की में सामने आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें नए डिज़ाइन किए गए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और एसयूवी के पीछे के हिस्से में कई अपडेट दिए गए हैं, जिसमें एक नया बम्पर, अपडेटेड टेललैंप, एक री डिजाइंड टेलगेट और नया रिफ्लेक्टर शामिल है. फ्रंट फेसिया में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है, जिसमें एक री डिजाइंड ग्रिल, अपडेटेड बम्पर और री डिजाइंड हेडलैम्प शामिल हैं.

फीचर्स

फिलहाल अभी इसके इंटीरियर की डिटेल उपलब्ध नहीं है, उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक अपडेटेड डैशबोर्ड और नई अपहोल्सट्री को शामिल किया जाएगा. एमजी ग्लॉस्टर पहले से ही बहुत सारे फीचर्स से लैस है, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फ़ंक्शन के साथ एक पावर्ड ड्राइवर सीट, एमजी की आई-स्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स, नवीनतम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, 6 एयरबैग और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं. 

पावरट्रेन

इसके इंजन विकल्प में कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है. 2024 एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट संभवतः उसी 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन के साथ आएगी जो 375Nm टॉर्क के साथ 163bhp का पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है और एक 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 480Nm पॉवर के साथ 218bhp की पॉवर जेनरेट करता है. ट्विन-टर्बो डीजल वेरिएंट में ड्राइव सेलेक्ट मोड के साथ ऑन-डिमांड 4WD सिस्टम मिल सकता है. दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा.

कीमत और मुकाबला

प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में, आगामी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन के साथ जारी रहेगा. फिलहाल ग्लॉस्टर की एक्स शोरूम कीमत 38.80 लाख रुपये से 43.87 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- अब नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत और न ही स्वाइप करना होगा कार्ड, पेट्रोल पंप पर कार से ही कट जाएगा पेमेंट

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG Car की ये गलती पड़ेगी महंगी, जान लें बचने का तरीका
CNG Car की ये गलती पड़ेगी महंगी, जान लें बचने का तरीका
पैसा बचाना है तो EV लें या Hybrid? पूरा हिसाब समझें
पैसा बचाना है तो EV लें या Hybrid? पूरा हिसाब समझें
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
220 km/h की रफ्तार वाली Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’, जानें कीमत
220 km/h की रफ्तार वाली Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’, जानें कीमत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Embed widget