एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda SUV: अगले साल आएगी स्कोडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी, मारुति ब्रेजा को मिलेगी टक्कर

Upcoming Skoda SUV Rival: इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू और किआ सॉनेट जैसी कारों से होगा. मारुति सुजुकी ब्रेजा में एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है.

Skoda Auto: चेक गणराज्य की वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो के भारत में स्थानीय तौर पर विकसित कुशाक और स्लाविया जैसी कारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इन दोनों कारों को ग्लोबल एनसीएपी से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है. इसके साथ ही भारतीय बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से कंपनी न्यू-जेन सुपर्ब सेडान, ऑक्टेविया फेसलिफ्ट और नई छोटी एसयूवी सहित कई नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

आएगी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी

स्कोडा एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार कर रही है, जिसे 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. इसे कोडनेम SK216 कहा जा रहा है. नई स्कोडा SK216 कॉम्पैक्ट एसयूवी को मॉडिफाइड MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल कुशाक और स्लाविया जैसी कारों के लिए होता है. इस प्लेटफार्म को 4 मीटर से अधिक लंबाई वाले वाहनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है. 

पावरट्रेन

नई स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 114bhp पॉवर और 178 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू और किआ सॉनेट जैसी कारों से होगा. मारुति सुजुकी ब्रेजा में एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें बेहतरीन डिजाइन के साथ ढेर सारे नए और आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

ये कारें भी होंगी लॉन्च 

भारतीय बाजार के लिए स्थानीय रूप से उत्पादन होने वाले अपने ईवी मॉडल्स को पूरी तरह से तैयार करने से पहले स्कोडा भारतीय बाजार के लिए Enyaq Coupe और Elroq EV को लाने पर भी विचार कर रही है. इन नई कारों को बाजार में पेश होने में 1-2 साल लगेंगे. कंपनी इस साल के अंत से पहले देश में नए Enyaq इलेक्ट्रिक और नई-जीन सुपर्ब सेडान को CBU वेरिएंट के रूप में लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है. इसके अलावा, नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस को भी भारतीय बाजार में लाने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें :- कुछ ही महीनों में आने वाली है मारुति सुजुकी इंगेज एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?

Embed widget