एक्सप्लोरर

Maruti Engage MPV: कुछ ही महीनों में आने वाली है मारुति सुजुकी इंगेज एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस

Maruti Suzuki Engage Rival: इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन सहित ADAS सिस्टम और ढेर सारे अन्य फीचर्स भी मिलते हैं.

Maruti Suzuki Engage Specifications: मारुति सुजुकी अपनी नई फ्लैगशिप एमपीवी को अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. यह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी पर आधारित होगी, जिसका नाम मारुति इंगेज हो सकता है. कंपनी इस एमपीवी को टोयोटा से प्राप्त करेगी और यह मारुति की सबसे महंगा मॉडल होगा. कंपनी ने पुष्टि की है कि यह नई एमपीवी जुलाई 2023 तक आएगी. लेकिन इसकी लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है. 

कितनी होगी कीमत?

एंगेज एमपीवी भारत में मारुति सुजुकी की सबसे महंगी पेशकश होगी. इसका बेस वेरिएंट इनोवा हाइक्रॉस से थोड़ा किफायती हो सकता है, वहीं इसका टॉप हाइब्रिड वेरिएंट थोड़ा महंगा होगा. इसकी एक्स शोरूम कीमतें 18.20 लाख रुपये से 29.50 लाख रुपये के बीच हो सकती हैं.

पावरट्रेन 

नई मारुति एमपीवी में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के समान, 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर एटकिन्सन साइकिल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. इसका मजबूत हाइब्रिड वर्जन ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ 184bhp की पॉवर जेनरेट करता है. जबकि इसका रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट 172 bhp/205 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें हाइब्रिड के साथ 23.24kmpl और पेट्रोल के साथ 16.13 kmpl का माइलेज मिल सकता है.

मारुति एंगेज डिजाइन

नई मारुति एमपीवी के लिए टोयोटा के मोनोकॉक चेसिस का इस्तेमाल किया जाएगा और यह टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसका बाहरी डिजाइन हाइक्रॉस से कुछ अलग हो सकता है, लेकिन इसका डाइमेंशन टोयोटा की एमपीवी के समान होगा.  

मारुति एंगेज फीचर्स

मारुति एंगेज में ADAS तकनीक के साथ एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट, प्री कोलिशन सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, पैडल शिफ्टर्स, डार्क चेस्टनट लेदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड टेलगेट, वायरलेस स्मार्टफोन सपोर्ट के साथ 10.1 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन सहित ADAS सिस्टम और ढेर सारे अन्य फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है फॉक्सवैगन, सबसे पहले आएगी टिगुआन ईवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
Car Price Hike August 2026: मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार
MG Hector Hawk EV की पहले एंट्री, PHEV को करना होगा इंतजार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget