Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
टाटा नेक्सन सीएनजी और महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी में कौन सी एसयूवी है बेहतर? जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज का पूरा मुकाबला.

हमारे देश में पिछले कुछ सालों से मार्केट में सीएनजी एसयूवी का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. जिसके चलते कंपनियां भी ऐसी ही गाड़ियों को लॉन्च कर रही है. सीएनजी एसयूवी में मार्केट में पहले से अपनी धाक जमा चुकी टाटा नेक्सन की बिक्री आसमान पर है. लेकिन अब नेक्सन को टक्कर देने के लिए मार्केट में महिंद्रा कंपनी ने एक शानदार सीएनजी एसयूवी लॉन्च कर दी है.
महिंद्रा ने अपनी एसयूवी XUV 3XO सीएनजी को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद से इस नई गाड़ी की खूब तारीफ हो रही है. अब मार्केट में जो भी नई SUV सीएनजी खरीदने की सोचेगा उसे इन दोनों गाड़ियों में से चुनाव करना होगा. जिसके चलते आज हम इस खबर में यही बात करेंगे नेक्सन या XUV 3XO किस्में दम ज्यादा है.
दोनों गाड़ियों की कीमत
आपको बता दें कि कीमत के मामले में दोनों ही गाड़ियां लगभग एक जैसी प्राइस रेंज में ही हैं. टाटा नेक्सन सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट के लिए कीमत 14.50 लाख रुपये तक जाती है.
वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप वेरिएंट में 12.27 लाख रुपये तक जाती है. महिंद्रा की शुरुआती कीमत नेक्सन के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है लेकिन इसके टॉप वेरिएंट की कीमत टाटा के मुकाबले कुछ कम है.

यह भी पढ़ें: Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
पावर और माइलेज में कौन दमदार?
टाटा नेक्सन सीएनजी में 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो भारत की पहली टर्बो सीएनजी तकनीक के साथ आती है. जिससे गाड़ी को बेहतरीन पावर मिलती है और यह लगभग 24 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.
जबकि इसके मुकाबले महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी भी 1.2-लीटर टर्बो इंजन के साथ आती है और लगभग 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है. वहीं कंपनी ने दोनों ही गाड़ियों में ट्विन-सिलेंडर का इस्तेमाल किया है. जिससे बूट स्पेस भी काफी सही है.

फीचर्स में कौन है आगे?
जानकारी दें दे कि दोनों ही गाड़ियां फीचर्स के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. टाटा नेक्सन सीएनजी के अंदर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हवादार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं.
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, बेहतरीन साउंड सिस्टम और आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं. महिंद्रा का पैनोरमिक सनरूफ इस सेगमेंट में इसे थोड़ा अलग और ज्यादा स्टाइलिश बना देता है.
कौन सी गाड़ी है बेहतर?
अब बात करते हैं की कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर है तो बता दें कि अगर आपको सनरूफ और थोड़ा सा ज्यादा माइलेज चाहिए तो महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
वहीं अगर आपको पैनोरमिक सनरूफ की जगह शानदार बूट स्पेस और टाटा का मजबूत भरोसा चाहिए तो टाटा नेक्सन सीएनजी आपके परिवार के लिए एकदम सही फैसला साबित होगी.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल का खर्च भूल जाइए, 30 से ज्यादा का माइलेज देती हैं ये 5 CNG कारें






















