एक्सप्लोरर

Upcoming Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड लाने वाली है 4 नई बाइक, देखिए पूरी लिस्ट 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस से होगा, जिसमें एक 309.2cc का इंजन मिलता है, इसमें एक वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शंस मौजूद हैं.

Royal Enfield: पिछले कुछ सालों में रॉयल एनफील्ड कई नए टू व्हीलर्स को भारतीय बाजार में लेकर आई है, जिसमें हंटर 350, हिमालयन 400, इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और सुपर मेटियर 650 जैसे मॉडल्स शामिल हैं. एक ऑनलाइन मीडिया प्रकाशन से बात करते हुए कंपनी के पैरेंट कंपनी आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने खुलासा किया है कि कंपनी ने दुनिया भर में सालाना 2 मिलियन मिड साइज मोटरसाइकिल की बिक्री की है, जो कि हीरो, होंडा, बजाज मिडसाइज मोटरसाइकिल्स की बिक्री का आधा है.

मजबूत हो रही है बाजार हिस्सेदारी 

फिलहाल रॉयल एनफील्ड भारत में मिडिलवेट बाइक सेगमेंट में 90 प्रतिशत और विदेशों में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ मौजूद है. अपने बाजार को और मजबूत करने के लिए रॉयल एनफील्ड इस वित्तीय वर्ष में चार नए प्रोडक्ट्स को पेश करेगी. इसमें हिमालयन 450 रोडस्टर और शॉटगन 650 सहित दो अन्य मॉडल्स शामिल हैं. 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के टेस्ट म्यूल्स को बहुत बार देखा जा चुका है. इस बाइक में बिल्कुल नया 450cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जिसमें लिक्विड-कूलिंग तकनीक को पहली बार शामिल किया गया है. यह बाइक 40बीएचपी की पॉवर के साथ बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस और केटीएम 390 एडवेंचर को टक्कर देगी. नए हिमालयन 450 में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे, जिसमें दो एलईडी फ्लैशर्स के साथ थ्री-इन-वन टेललैंप सेटअप, फ्लैशर यूनिट टर्न सिग्नल, इंडिकेटर्स और ब्रेक लाइट दिए गए हैं. इसमें एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और यूएसडी फोर्क्स के साथ राइड मोड्स और राइड-बाय-वायर शामिल हैं.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

हिमालयन 450 के साथ रॉयल एनफील्ड, शॉटगन 650 की भी टेस्टिंग कर रही है. इसका प्रोडक्शन इस साल के अंत में शुरू होने की संभावना है. शॉटगन 650 में सुपर मेटियर 650 वाले प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें एक 649cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन मिलेगा, जो सुपर मेटियर 650 में मिलता है. 

बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस से होगा मुकाबला

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस से होगा, जिसमें एक 309.2cc का इंजन मिलता है, इसमें एक वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शंस मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी की SUV की बिक्री में उछाल, मई में इन कारों का रहा जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget