एक्सप्लोरर

Upcoming Mahindra SUVs: महिंद्रा लाने वाली है कई नई एसयूवी, XUV 500 की होगी वापसी

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसे अगले साल फेसलिफ्ट वर्जन में लॉन्च किया जाएगा.

New Generation Mahindra XUV500: महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में कई नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. जिनमें से कुछ मॉडल्स की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है. इनमें 5-डोर थार और XUV.e8 EV शामिल हैं. 5-डोर महिंद्रा थार को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि की XUV.e8 EV के लॉन्च टाइमलाइन की अभी पुष्टि नहीं हुई है. हाल ही में एक नई महिंद्रा कूप एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी (बीई रेंज से) या न्यू जेनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 हो सकती है.

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में बनाना चाहती है पकड़ 

महिंद्रा ने 2021 में XUV700 को लॉन्च करने के बाद XUV500 को बंद कर दिया था. हालांकि, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी लोकप्रिय एसयूवी को टक्कर देने के लिए महिंद्रा इसके 5-सीटर मॉडल को बाजार में वापस लाने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाईराइडर जैसे वाहनों की पकड़ इस सेगमेंट में मजबूत हो रही है. अगले कुछ समय में होंडा एलिवेट और टाटा कर्व एसयूवी की भी लॉन्चिंग होने वाली है.

पावरट्रेन

महिंद्रा, मिड साइज एसयूवी के बढ़ते बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. जिसका कोडनेम S301 (XUV 500) है. कंपनी की नई 5-सीटर एसयूवी की लंबाई हुंडई क्रेटा के समान लगभग 4.3 मीटर होने की संभावना है. कंपनी इसमें XUV300 वाले प्लेटफॉर्म और इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. फिलहाल XUV300 में एक 1.5L डीजल (117bhp) इंजन, एक 1.2L टर्बो पेट्रोल (120bhp) इंजन, और एक 1.2L टर्बो पेट्रोल T-GDi (130bhp) इंजन का विकल्प मिलता है. नई महिंद्रा XUV500 में इन्हीं इंजनों को अतिरिक्त पावर और टॉर्क उत्पन्न करने के लिए ट्यून किया जा सकता है. 

कब होगी लॉन्च

फिलहाल, नई महिंद्रा एक्सयूवी500 की आधिकारिक लॉन्च डिटेल्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होना बाकी है. इसे 2024 में किसी समय लॉन्च किया जा सकता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसे अगले साल फेसलिफ्ट वर्जन में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- भारत में शुरू हुई रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट की बुकिंग, जल्द शुरू होगी डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना
बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना
8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज
8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज
नई कार की वारंटी में क्या-क्या शामिल होता है और क्या नहीं? देखें लिस्ट
नई कार की वारंटी में क्या-क्या शामिल होता है और क्या नहीं? देखें लिस्ट
50 हजार रुपये देकर घर लाएं स्विफ्ट, इतनी बनेगी EMI
50 हजार रुपये देकर घर लाएं स्विफ्ट, इतनी बनेगी EMI

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget