एक्सप्लोरर

Upcoming Electric SUV: अगले साल लॉन्च होंगी मारुति EVX और टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी जबरदस्त रेंज 

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2022 में कर्व EV कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में इसके ICE वर्जन का खुलासा किया था.

Maruti eVX and Tata Curvv EV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में फिलहाल करीब 80% हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स का दबदबा है. भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अभी तक इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश नहीं किया है. हालांकि 2024 में ऐसा नहीं रहेगा, क्योंकि मारुति सुजुकी 2024 में एक नई मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा. वहीं टाटा मोटर्स भी अगले साल की शुरुआत में कर्व कॉन्सेप्ट बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे को भी लॉन्च करेगी.

मारुति सुजुकी ईवीएक्स

मारुति सुजुकी ने ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया था. मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल 2024 की तीसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400 और आने वाली क्रेटा ईवी से होगा. इसमें LFP ब्लेड सेल के साथ 60kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है. नई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को बॉर्न-ईवी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा. कंपनी इससे 550 किमी की रेंज मिलने का दावा कर रही है. 

इस डेडीकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म का उपयोग मारुति सुजुकी और टोयोटा भविष्य में आने वाली अपनी अन्य ईवी के लिए भी करेगी. सुजुकी की गुजरात स्थित प्लांट से नई मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन किया जाएगा. इस कार की लंबाई लगभग 4000 मिमी, चौड़ाई में 1800 मिमी और ऊंचाई में 1600 मिमी और व्हीलबेस लगभग 2700 मिमी का होगा.  

टाटा कर्व ईवी

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2022 में कर्व EV कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में इसके ICE वर्जन का खुलासा किया था. कर्व एसयूवी कूप के प्रोडक्शन मॉडल को 2024 में लॉन्च किया जाएगा. नई एसयूवी को आईसीई और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा. इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400, एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना ईवी और आने वाली हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई वीएक्स से होगा. यह जेन 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मूल रूप से टाटा के अल्फा प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन है. इसमें लगभग 500 किमी की रेंज मिल सकती है.

यह भी पढ़ें :- भारत में ये कंपनियां बेचती हैं सबसे ज्यादा हाईब्रिड कारें, जानिए कौन है सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget