एक्सप्लोरर

Upcoming Electric Cars: इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ रही डिमांड, साल 2024 में होगी इन EVs की एंट्री

Upcoming Electric Cars in India: इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बाजार में एक के बाद एक कई ईवी की लॉन्चिंग हो रही है. अगले एक महीने में चार ईवी लॉन्च हो सकती हैं.

Upcoming Electric Cars Upto August 2024: भारतीय बाजार में एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं. वहीं कई कार निर्माता कंपनियां ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. अगले एक महीने में इंडियन मार्केट में चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां सामने आ सकती हैं. इन नई ईवी की कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक भी हो सकती है. इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में टाटा, मिनी और BYD के मॉडल शामिल हैं.

मिनी कंट्रीमैन SE (Mini Countryman SE)

मिनी कंट्रीमैन एसई 24 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रही है. ये न्यू जेनरेशन मॉडल है, जिसे पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा और ज्यादा स्पेशियस बनाया गया है. न्यू जेनरेशन मॉडल में भी कंपनी ने अपने मिनी लुक को बरकरार रखा है. इस कार में ड्राइवर डिस्प्ले नहीं लगा है. लेकिन ऑप्शन हेड-अप डिस्प्ले दिया जा सकता है. हाल ही में मौजूद मिनी कंट्रीमैन की कीमत 50 लाख रुपये से कम है. लेकिन ये इसका इलेक्ट्रिक मॉडल है. इस कार की कीमत 60 लाख रुपये के करीब हो सकती है.

मिनी कूपर एस (Mini Cooper S)

मिनी कंट्रीमैन SE के साथ ही मिनी कूपर एस को भी लॉन्च किया जा सकता है. मिनी की ये दोनों इलेक्ट्रिक कार एक साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं. मिनी कूपर एस का ये 5th जेनरेशन मॉडल है, जो कि तीन दरवाजों के साथ आने वाली है. मिनी की इस कार में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिससे 178 bhp की मैक्सिमम पावर मिलेगी. ये कार करीब 55 लाख रुपये की कीमत के साथ आ सकती है.

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)

टाटा कर्व ईवी की भी लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. टाटा की ये नई इलेक्ट्रिक कार 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है. इस कार का आर्किटेक्चर acti.ev पर बेस्ड हो सकता है, जो कि टाटा पंच ईवी में भी है. टाटा नेक्सन ईवी सिंगल चार्जिंग में 460 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. वहीं ये कार 550 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है. ये टाटा मोटर्स की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार भी साबित हो सकती है.

बीवाइडी सेगल (BYD Seagull)

BYD सेगल को अगले महीने 17 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में 30-38 kWh का बैटरी पैक लगा मिल सकता है. इस बैटरी पैक से ये कार सिंगल चार्जिंग में 305-405 किलोमीटर के बीच की रेंज दे सकती है. BYD की ये ईवी 10 लाख रुपये की प्राइस-रेंज के साथ आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Adventure Bike Jacket: बाइक पर राइड करना होगा अब और भी सुरक्षित, ये कंपनी लेकर आई खास जैकेट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget