एक्सप्लोरर

मार्च में एक या दो नहीं बल्कि कई गाड़ियों का दिखेगा कलेक्शन, Maruti से लेकर Volvo तक के मॉडल शामिल

Upcoming Cars In March 2025: मारुति, वोल्वो, किआ और मर्सिडीज ये सभी ब्रांड मार्च 2025 में अपनी नई कारें लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. इन गाड़ियों में ईवी के साथ ही लग्जरी कार भी शामिल हैं.

Upcoming Cars In March: भारतीय बाजार में अगले महीने कई नई कारों की लॉन्चिंग होने वाली है. इन गाड़ियों में मारुति की मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार e-Vitara भी शामिल है. इसके साथ ही कई लग्जरी ब्रांड मर्सिडीज और वोल्वो भी अगले महीने दमदार मॉडल मार्केट में पेश करने वाले हैं. इस लिस्ट में मर्सिडीज मेबैक का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कार अगले महीने मार्च 2025 में मार्केट में कदम रखेंगी.

वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट (Volvo XC90 Facelift)

वोल्वो अपनी सबसे महंगी एसयूवी XC90 का अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट 4 मार्च को मार्केट में कदम रखने वाली है. ये एसयूवी साल 2014 में लॉन्च की गई थी. तब से इस एसयूवी में ये दूसरा बड़ा अपडेट है. वोल्वो की इस कार में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन लगा मिलने वाला है, जिसके साथ में 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन जुड़ा होगा.

मार्च में एक या दो नहीं बल्कि कई गाड़ियों का दिखेगा कलेक्शन, Maruti से लेकर Volvo तक के मॉडल शामिल

मारुति ई विटारा (Maruti e Vitara)

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा (e Vitara) मार्च के आखिरी दिनों में बाजार में लॉन्च की जा सकती है. ऑटोमेकर्स ने अभी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. मारुति की ये पहली इलेक्ट्रिक कार जनवरी 2025 में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस की गई थी.

मार्च में एक या दो नहीं बल्कि कई गाड़ियों का दिखेगा कलेक्शन, Maruti से लेकर Volvo तक के मॉडल शामिल

किआ ईवी6 फेसलिफ्ट (Kia EV6 Facelift)

किआ ने भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 शोकेस की. अब मार्च में इस गाड़ी का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया जा सकता है. किआ EV6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है और अब ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इंपोर्ट होने के लिए तैयार है. किआ EV6 फेसलिफ्ट में नया 84 kWh बैटरी पैक लगाया जा सकता है, जिससे ये इलेक्ट्रिक कार बेहतर रेंज दे सकती है.

मार्च में एक या दो नहीं बल्कि कई गाड़ियों का दिखेगा कलेक्शन, Maruti से लेकर Volvo तक के मॉडल शामिल

मर्सिडीज मेबैक SL680 (Mercedes Maybach SL680)

मर्सिडीज मेबैक SL680 अगले महीने 17 मार्च को लॉन्च की जा सकती है. ग्लोबल मार्केट में ये कार अगस्त 2024 में पेश की गई थी. मर्सिडीज की इस कार में 4.0-लीटर, बाइ-टर्बो V8 इंजन लगा मिलने वाला है, जिससे 577 bhp की पावर मिलेगी और 800 Nm का टॉर्क जनरेट होगा. इस गाड़ी के इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा मिलेगा, जिससे गाड़ी के चारों पहियों को पावर मिलेगी.

मार्च में एक या दो नहीं बल्कि कई गाड़ियों का दिखेगा कलेक्शन, Maruti से लेकर Volvo तक के मॉडल शामिल

यह भी पढ़ें

8 लाख रुपये में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारें, बेहतर माइलेज के साथ मिलता है सनरूफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget