एक्सप्लोरर

Upcoming BMW Cars: अगस्त 2023 तक तीन नई कारें लॉन्च करेगी बीएमडब्ल्यू, देखिए पूरी लिस्ट

बीएमडब्ल्यू इस साल अगस्त 2023 तक अपनी एक्स5 फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. इसका ग्लोबल मॉडल पेट्रोल, डीजल और पेट्रोल-इलेक्ट्रिक प्लग-इन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है.

BMW Cars: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी अगले कुछ महीनों में अपनी तीन नई कारों को भारत में लॉन्च करने वाली है. इसमें सेकेंड जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एम2 और जेड4 फेसलिफ्ट, इस साल मई महीने तक लॉन्च हो सकती है, जबकि बीएमडब्ल्यू एक्स5 को अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या होगी इन कारों की खासियत.

नई बीएमडब्ल्यू M2

जल्द ही भारत में नई बीएमडब्ल्यू एम 2 लॉन्च होने वाली है. इस कूप एसयूवी को देश में पूरी तरह से आयात किया जाएगा. इस कार में एक R6, 3.0L ट्विन टर्बो V6 इंजन मिलेगा, जिसे 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का भी विकल्प मिल सकता है. यह इंजन 460bhp की मैक्सिमम पॉवर और 550Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस कार को 5 कलर ऑप्शंस के साथ लाया जा सकता है, जिसमें टोरंटो रेड, अल्पाइन व्हाइट, ब्लैक नीलम, ज़ैंडवूर्ट ब्लू और ब्रुकलिन ग्रे शामिल हैं. इस कार में हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, बीएमडब्ल्यू कनेक्टेड पैकेज, हाई बीम असिस्ट के साथ एडेप्टिव एलईडी हेडलैंप, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर सीट, कम्फर्ट एक्सेस सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, सिल्वर फिनिश एम लाइट, 19-इंच फ्रंट और 20-इंच रियर अलॉय व्हील्स के साथ कई अन्य फीचर्स मिल सकते हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के आस पास हो सकती है. 

2023 बीएमडब्ल्यू Z4 फेसलिफ्ट

2023 BMW Z4 फेसलिफ्ट, बाजार में केवल एक ही वैरिएंट M40i में उपलब्ध होगी. इस कार में एक 3.0L इनलाइन-सिक्स इंजन मिलेगा, जो 382bhp की पॉवर और 500Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. यह कार 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस और पेंट  तीन इंटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होगी. इस कार में स्टैंडर्ड फीचर किट में एम लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ब्रेकिंग के साथ क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, लाउडस्पीकर ऑडियो, अडैप्टिव एम सस्पेंशन, एम स्पोर्ट डिफरेंशियल, एम स्पोर्ट ब्रेक पैकेज, बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट और वायरलेस चार्जिंग समेत कई अन्य फीचर्स भी मिलेंगे. इस कार की कीमत 90 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट

बीएमडब्ल्यू इस साल अगस्त 2023 तक अपनी एक्स5 फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. इसका ग्लोबल मॉडल पेट्रोल, डीजल और पेट्रोल-इलेक्ट्रिक प्लग-इन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. भारत-स्पेक मॉडल में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. इस कार में BMW X7 से मिलते जुलते कॉस्मेटिक बदलाव दिए जा सकते हैं. इस नई कार में 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट 8.0 आईड्राइव ऑपरेटिंग सिस्टम वाला 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, एलईडी लाइट्स, एक बोवर्स एंड विल्किंस साउंड सिस्टम और  एचयूडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- मारुति तैयार कर रही सस्ते EV निर्माण का रोडमैप, देश में ही बनेंगे EV कंपोनेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई MG SUV की एंट्री, XUV 7XO-Safari की बढ़ी टेंशन
नई MG SUV की एंट्री, XUV 7XO-Safari की बढ़ी टेंशन
RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget