एक्सप्लोरर

Upcoming Bike: रॉयल एनफील्ड से मुकाबला करने आ रही है ये बाइक, जानिए क्या है खासियत

देश की दो पहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प और लग्जरी बाइक बनाने वाली हार्ले डेविसन 2024 में साझा तौर पर अपनी नई हीरो-हार्ले बाइक को पेश करेगी, अभी यह अपकमिंग मोटरसाइकिल अपने डेवलपमेंट स्टेज में है.

Hero-Harley Bike: टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले डेविसन साझा तौर पर एक नई बाइक को तैयार कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक को मार्च 2024 तक बाजार में पेश कर सकती है. हीरो मोटोकॉर्प, हार्ले डेविडसन से पार्टनरशिप के साथ भारत में अपनी प्रीमियम बाइक लाने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे सकती है.  

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो-हार्ले यह बाइक इस समय अपने डेवलपमेंट स्टेज में है. यह बाइक न बहुत अधिक हल्की होगी और न ही भारी. लेकिन अभी इस बाइक की तकनीकों और खूबियों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. जबकि इसके नाम से भी पर्दा नहीं उठाया गया है. फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प ही इस समय देश में हार्ले-डेविडसन की सेल्स और सर्विस की देखरेख करती है. इस नई बाइक को पहले से काम कर रहे चैनल्स के माध्यम से ही बेचा जाएगा. हीरो मोटोकॉर्प के सीएफओ निरंजन गुप्ता के अनुसार हीरो जल्द ही प्रीमियम बाइक लॉन्च करेगी, इसके साथ ही वह हार्ले-डेविडसन के साथ साझा तौर पर आने वाले 2 सालों में एक नया प्लेटफॉर्म भी विकसित करेगी.

हीरो की नई बाइक

फिलहाल हीरो मोटोकार्प ने हाल ही में अपनी नई बाइक Xpulse 200T का टीजर जारी किया था, जिसमें इस बाइक से संबंधित बहुत सी जानकारियां सामने आई हैं. इस बाइक की जल्द ही देश में लॉन्चिंग की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक Matte Shield Gold, Sports Red और Grey And Neon जैसे तीन रंगों में आएगी. ये सभी ड्यूल टोन कलर हैं, जो इस बाइक के मौजूदा वर्जन में उपलब्ध नहीं हैं.

यह भी पढ़ें :- Best Cars Under 8 Lakh: आठ लाख रुपये की कीमत में आती हैं ये शानदार कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baleno का नया अवतार तैयार, लुक से फीचर्स तक होंगे बदलाव
Baleno का नया अवतार तैयार, लुक से फीचर्स तक होंगे बदलाव
 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget