एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल वाहनों के बराबर हो जाएंगी EV की कीमतें, नितिन गडकरी ने बता दिया पूरा फ्यूचर प्लान

Reshaping India Conclave: नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें बराबर हो जाएंगी. साथ ही रोड सेफ्टी और प्रदूषण कम करने पर भी बात की.

ABP नेटवर्क के Reshaping India Conclave 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री पेट्रोल वाहनों से 15% ज्यादा हो रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें लगभग बराबर हो जाएंगी. इससे न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि लोग ज्यादा सस्ती और किफायती ईवी खरीद पाएंगे.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का रोल

  • गडकरी ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा जीएसटी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री देती है. उनका सपना है कि आने वाले पांच सालों में भारत बायोफ्यूल सेक्टर में दुनिया का नंबर-1 देश बने. उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने से प्रदूषण कम हुआ है और किसानों को भी फायदा हुआ है. एथेनॉल से मक्के का दाम बढ़ा है और इससे करीब 22 लाख करोड़ रुपये भारतीय अर्थव्यवस्था में जुड़े हैं.

सड़क हादसों पर क्या बोले गडकरी?

  • भारत में बढ़ते सड़क हादसों पर नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार कई मोर्चों पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि सड़क डिजाइन और ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार किया जा रहा है, साथ ही नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. कारों में पहले 4 एयरबैग होते थे, लेकिन अब 6 एयरबैग लगाए जा रहे हैं. उन्होंने हेलमेट को लेकर कहा कि बाइक खरीदते समय हेलमेट देना अनिवार्य किया गया है और जुर्माना भी बढ़ाया गया है. लोगों की लापरवाही, जैसे रेड लाइट पर न रुकना और बिना हेलमेट चलना, सड़क हादसों की बड़ी वजह हैं. गडकरी ने माना कि जब तक लोगों को सही ट्रेनिंग और ट्रैफिक नियमों की समझ नहीं होगी, तब तक यह समस्या बनी रहेगी.

प्रदूषण और हेल्थ पर गडकरी का बयान

गडकरी ने बताया कि प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों की उम्र औसतन 10 साल कम हो गई है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को कचरा-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए शहरों का कचरा सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि अगले पांच सालों में भारत बायोफ्यूल के मामले में दुनिया का नंबर-1 देश बनेगा और Mercedes जैसी बड़ी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने लगेंगी.

ये भी पढ़ें:-

150-200 की जगह अब टोल पर लगेंगे सिर्फ 15 रुपये, ABP Conclave में नितिन गडकरी ने कही यें बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Child Front Seat Challan: कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?
कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget