एक्सप्लोरर

Car Tyre Inflator: बड़े काम की चीज है ये सस्ती सी मशीन, साथ रखेंगे तो लंबे सफर के दौरान नहीं होंगे परेशान

टायर इन्फ्लेटर खरीदते वक्त यह जरूर देखना चाहिए कि इसका हर कोई बहुत आसानी से इस्तेमाल कर सके. साथ ही ऐसा इंफ्लेटर खरीदें जिसमें एयर प्रेशर मॉनिटर भी हो और यह भी ध्यान दें कि वह जल्दी से हवा भरता हो.

Car Accessories: यदि आप किसी लंबे टूर पर या किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां कोई भी मैकेनिक आसानी से उपलब्ध न हो और ऐसी स्थिति में यदि आपकी गाड़ी के टायर की हवा निकल जाए तो आप क्या करेंगे? ये स्थिति आपको लिए एक गंभीर परेशानी में डाल सकती है. लेकिन इस समस्या का भी हल बाजार में मौजूद है, इसके लिए आपको बस इस छोटी सी मशीन को खरीदना होगा. जिसका नाम टायर इन्फ्लेटर है. जानिए क्या होता है टायर इन्फ्लेटर?

टायर इन्फ्लेटर

अक्सर गाड़ी के टायर में हवा कम हो जाती है जिससे आपको हवा भरवाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. टायर इन्फ्लेटर टायर में हवा भरने वाली एक ऐसी छोटे आकार की मशीन है, जिसकी सहायता से गाड़ी के टायर्स में बहुत आसानी से हवा भरी जा सकती है. इसके लिए आपको कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होती है.  

कैसे चलता है?

इस डिवाइस को कार के सिगरेट सॉकेट से पॉवर लेकर अपना काम कर सकता है. इस चलाने के लिए मात्र 12 वोल्ट के पॉवर सोर्स की जरूरत पड़ती है. इसमें एक लंबा कनेक्टर वायर दिया गया होता है जो कार के अंदर के पॉवर सॉकेट से जुड़ जाता है और इसके बाद आराम से गाड़ी में हवा भरी जा सकती है. जिसमें 3 से 5 मिनट का समय लगता है.  

कीमत होती है बहुत सस्ता 

बहुत सारी कारों में यह डिवाइस निर्माता कंपनियां गाड़ी के साथ ही देती है, लेकिन यदि आपकी गाड़ी में यह नहीं है तो आप इसे बाजार से भी खरीद सकते हैं. यह ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से खरीद जा सकता है. ओपन मार्केट में इसकी कीमत एक हजार रूपये से शुरु होती है. इस डिवाइस में एक लाइट भी दी जाती है जिससे अंधेरे में हवा भरने में आसानी हो सके.  

इन बातों का रखें ध्यान

टायर इन्फ्लेटर डिवाइस खरीदते वक्त यह जरूर देखना चाहिए कि इसका हर कोई बहुत आसानी से इस्तेमाल कर सके. साथ ही ऐसा इंफ्लेटर खरीदें जिसमें एयर प्रेशर मॉनिटर भी हो और यह भी ध्यान दें कि वह जल्दी से हवा भरता हो. साथ ही इसे खरीदते समय सस्ते के चक्कर में  नहीं पड़ना चाहिए, यह डिवाइस हमेशा अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए जिससे इसमें जल्दी कोई खराबी न आए.

यह भी पढ़ें :-

Citroen 2022: भारत में लॉन्च हुआ Citroen C5 Aircross का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें क्या है खासियत

Mahindra XUV 400: महिंद्रा ने अनवील की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400, जानें कार की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget